
Ameesha Patel Reaction On Dhurandhar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई पॉपुलर स्टार्स से सजी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के कुछ ही दिनों में ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों से लेकर इंडस्ट्री तक से तारीफें बटोर रही है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म आदित्य धर की मेहनत और विज़न का परिणाम है, न कि केवल एक प्रोजेक्ट।
अमीषा पटेल ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि आई ओपनर. इंडस्ट्री धुरंधर की तारीफ कर रही है, शानदार है और ये ब्रांड ये तारीफ डिजर्व भी करता है. इंडस्ट्री को ये एहसास करने की जरूरत है कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है, प्रोजेक्ट नहीं. उन्होंने एक्टर्स को कास्ट, इंस्टाग्रामर्स को नहीं जो पार्टियों में ट्रेंड करते हैं. प्रोजेक्ट बनाना बंद करो और फिल्में बनाना शुरू करो।
Eye opener 👌Industry Praising DHURANDHAR is wow and the brand deserves all the accolades 👏👏industry needs to realise that ADITYA made a film and not a project,,casted actors and not instagrammars who trend at parties 👍stop making projects and and start making films👍
— ameesha patel (@ameesha_patel)
सितारों का रिएक्शन
इससे पहले भी कई स्टार्स जैसे शिल्पा शेट्टी, राकेश रोशन, अनुपम खेर, रजनीकांत, राम गोपाल वर्मा, अल्लू अर्जुन, ऋषभ शेट्टी, एसएस राजामौली ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी। रजनीकांत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि क्या शानदार फिल्म है. धुरंधर 2. आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप. बहुत बधाई रणवीर सिंह और पूरी कास्ट एंड क्रू को. हर इंडियन को ये फिल्म देखनी चाहिए। जय हिंद। वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी।
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती कमाई
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले 6 दिनों में फिल्म ने भारतीय पर 575 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसमें फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज का कलेक्शन भी शामिल है। आदित्य धर के डायरेक्शन और स्टार-कास्ट के दम पर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इसे ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स मिला है।
स्टार-कास्ट की दमदार पर्फॉर्मेंस
फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। हर कलाकार ने अपने रोल में जान डाल दी है और फिल्म की कहानी को और भी मज़बूत बनाया है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शक और सेलिब्रिटी दोनों ने फिल्म की तारीफ करना शुरू कर दिया था।



