Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल करेंगी ‘द ट्रेटर्स 2’ में एंट्री, मुनव्वर फारूकी-श्वेता तिवारी का नाम आया सामने

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल करेंगी ‘द ट्रेटर्स 2’ में एंट्री, मुनव्वर फारूकी-श्वेता तिवारी का नाम आया सामने

The Traitors 2 Contestant List: रियलिटी शोज की दुनिया में इस समय ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का नाम हर जगह छाया हुआ है। पहले सीजन ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे, और अब दूसरे सीजन के साथ सस्पेंस, धोखेबाजी और माइंड गेम्स का रोमांच और भी बढ़ने वाला है। इस बार शो में ग्लैमर और खेल जगत का एक नया तड़का देखने को मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक, टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आने वाली हैं। शहनील सोशल मीडिया पर पहले से ही लोकप्रिय हैं, लेकिन अब वह बड़े रियलिटी शो में अपनी रणनीति और दिमाग की धार दिखाने जा रही हैं। जहां शुभमन पिच पर रन बनाने में माहिर हैं, वहीं शहनील अब धोखे के खेल में गद्दारों को पकड़ने का खेल खेलेंगी।

मुनव्वर फारुकी और श्वेता तिवारी लेंगे हिस्सा

शहनील के अलावा इस सीजन में स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी और टीवी की ‘क्वीन’ श्वेता तिवारी के जुड़ने की खबरें हैं। मुनव्वर अपनी चालाकी और रणनीति के लिए जाने जाते हैं, जबकि श्वेता का अनुभव किसी भी खेल का रुख पलट सकता है। हालांकि, रुबीना दिलैक और एल्विश यादव के शामिल होने की अफवाहों को शो से जुड़े सूत्रों ने खारिज कर दिया।

पहले सीजन का जलवा

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुए पहले सीजन ने काफी धमाल मचाया था। उस सीजन की विनर और निकिता लूथर थीं, जिन्होंने अपनी तेज दिमागी और चालाकी से सबको पछाड़ दिया था। पहले सीजन में जैस्मीन भसीन, सुधांशु पांडे, हर्ष गुजराल और पुरव झा जैसे सितारों ने भी महफिल में रंग जमा दिया था। शो का फॉर्मेट बेहद अलग है। कंटेस्टेंट्स को ‘ट्रेटर्स’ (गद्दार) और ‘फेथफुल’ (वफादार) में बांटा जाता है।

ग्लैमर और खेल का नया संगम

गद्दारों का काम है वफादारों के बीच छुपकर रहना और उन्हें एक-एक कर बाहर करना, जबकि वफादारों का काम है गद्दारों को पहचानना और सुरक्षित रहना। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन को हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ में देखा गया था, और अब शहनील गिल का ‘द ट्रेटर्स 2’ में आना ये दिखाता है कि क्रिकेटर्स की फैमिली ग्लैमर की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ रही है। इस बार शो में सस्पेंस और धोखेबाजी का लेवzल दोगुना होने वाला है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply