Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

पाकिस्तानी शख्स ने खोली ‘धुरंधर 2’ की पोल! कराची-ल्यारी की हकीकत बताकर कर दिया सबको शॉक

पाकिस्तानी शख्स ने खोली ‘धुरंधर 2’ की पोल! कराची-ल्यारी की हकीकत बताकर कर दिया सबको शॉक

The Pakistani Man From Real Lyari: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। एक तरफ जहां फिल्म कमाई के मामले में नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर इसकी कहानी और किरदारों को लेकर बहस भी तेज हो गई है। खासतौर पर पाकिस्तान से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने फिल्म में दिखाए गए कराची और ल्यारी की सच्चाई पर सवाल उठाए हैं।

इस वायरल वीडियो को एक डिजिटल क्रिएटर ने शेयर किया है, जिसकी शुरुआत में लिखा है “मैंने एक पाकिस्तानी से फिल्म धुरंधर के बारे में पूछा।” वीडियो में नजर आ रहा शख्स फिल्म को “ओवररेटेड” बताते हुए कहता है कि इसमें कराची और खासकर ल्यारी को लेकर जो दिखाया गया है, वह हकीकत से काफी अलग है।

पाकिस्तानी मैन ने ‘धुंरधर 2’ पर दिया चौंकाने वाला रिव्यू

उसका कहना है कि फिल्म में कराची पर कंट्रोल को पूरे पाकिस्तान पर पकड़ जैसा दिखाया गया है, जबकि असलियत में ऐसा नहीं है। उसने बताया कि पाकिस्तान की राजनीतिक ताकत लाहौर में केंद्रित है, इसलिए कराची को कंट्रोल करने से पूरे देश पर असर नहीं पड़ता।

 

View this post on Instagram

 

वीडियो में वह यह भी बताता है कि उसका परिवार मूल रूप से ल्यारी से जुड़ा रहा है। वहां गैंगवार जरूर होते थे और अब भी कुछ हद तक होते हैं, लेकिन फिल्म में दिखाई गई हिंसा और प्रभाव को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उसके अनुसार, ये झगड़े अधिकतर स्थानीय गिरोहों तक सीमित होते हैं।

वहीं, वीडियो में मौजूद एक महिला भी फिल्म के कुछ सीन पर सवाल उठाती नजर आती है। वह कहती है कि एक मंत्री की बेटी का रात में ल्यारी की सड़कों पर इस तरह घूमना काफी अवास्तविक लगता है। साथ ही, फिल्म के किरदारों के फैसलों को भी उसने “फिल्मी और अविश्वसनीय” बताया।

 

View this post on Instagram

 

इसके अलावा, फिल्म में के लुक पर भी टिप्पणी की गई। शख्स ने कहा कि छोटे बाजू वाले कुर्ते का स्टाइल पाकिस्तान में आम नहीं है। हालांकि, आलोचना के बीच उसने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक की तारीफ भी की।

 

View this post on Instagram

 

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी कई रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ लोगों ने इस रिव्यू को संतुलित और निष्पक्ष बताया, तो कुछ ने कराची की असली पहचान को एक फाइनेंशियल हब के रूप में पेश किया।

दिलचस्प बात यह है कि विवादों के बावजूद ‘’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बेहद शानदार है। फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों में फिल्म को बैन किया गया है, फिर भी इसकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply