Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

स्वाद से भरपूर है सेब की चटनी, बढ़ाएगी हर खाने का जायका, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सेब की चटनी बनाने की आसान रेसिपी
Image Source : FREEPIK

दोपहर का लंच हो या रात का डिनर खाने के साथ चटनी मिल जाए तो हर खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। ज्यादातर घरों में आंवला, पुदीना, धनिया या फिर कच्चे आम की चटनी बनाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने सेब की चटनी खाई है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होती है।  अगर आप भी चटनी खाने के शौकीन हैं तो सेब की चटनी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए सेब की चटनी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री 

  • सेब: 2 बड़े (छीलकर छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • चीनी या गुड़: ½ कप 
  • नींबू का रस या सिरका: 1 बड़ा चम्मच 
  • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

मसाले

  • लाल मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • काला नमक: ½ छोटा चम्मच
  • सादा नमक: स्वादानुसार
  • दालचीनी का छोटा टुकड़ा 

बनाने का तरीका

स्टेप 1: एक पैन में कटे हुए सेब और थोड़ा सा पानी (लगभग ¼ कप) डालें। इसे ढंककर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक सेब नरम न हो जाएं।

स्टेप 2: जब सेब गल जाएं, तो उन्हें मैशर या चम्मच से हल्का मैश कर लें।

स्टेप 3: अब इसमें चीनी या गुड़, कद्दूकस किया अदरक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक मिलाएं।

स्टेप 4: इसे तब तक चलाएं जब तक चीनी घुल न जाए और चटनी गाढ़ी होकर जैम जैसी दिखने न लगे। इसी समय दालचीनी का टुकड़ा डाल दें।

स्टेप 5: अंत में नींबू का रस या सिरका मिलाएं। इससे स्वाद भी बढ़ेगा और चटनी लंबे समय तक खराब नहीं होगी।

स्टेप 6: गैस बंद करें और चटनी को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर यह और भी गाढ़ी हो जाएगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply