Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

किस आटे से बनती है सूजी, जानें क्या है तैयार करने का प्रोसेस और फायदे, जानकर घूम जाएगा दिमाग

सूजी का आटा
Image Source : UNSPLASH

सूजी जिसे हम रवा के नाम से भी जानते हैं। हमारी रसोई का बेहद अहम हिस्सा है। चाहे हलवा बनाना हो, इडली-डोसा तैयार करना हो या फिर उपमा का स्वाद चखना हो, इन सबमें सूजी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सूजी आखिर बनती किस आटे से है और इसे तैयार करने का प्रोसेस क्या होता है? आइए जानते हैं सूजी से जुड़ी वो बातें, जो शायद अब तक आपकी नज़र से अनदेखी रह गई हों।

सूजी कैसे बनाई जाती है?

  • सूजी विशेष रूप से ट्रिटिकम ड्यूरम नामक गेहूं की प्रजाति से प्राप्त होता है। 

  • यह गेहूं सामान्य गेहूं की तुलना में अधिक सख्त और हल्के पीले रंग का होता है जो सूजी को उसकी खास बनावट और रंग देता है।

  • जब गेहूं की पिसाई की जाती है, तो सबसे पहले इसके बाहरी छिलके और चोकर की परतों को अलग कर दिया जाता है। 

  • इसके बाद अंदर के हिस्से यानी एंडोस्पर्म को मोटा और दानेदार रूप में पीसा जाता है। 

  • यही दानेदार टेक्सचर वाली सामग्री आगे चलकर सूजी या रवा कहलाती है, जो अलग-अलग व्यंजनों में इस्तेमाल की जाती है।

सूजी खाने से मिलते हैं ये फायदे: 

सूजी प्रोटीन, फाइबर और फोलेट जैसे B विटामिन से भरपूर होता है। यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप ज़्यादा खाने से बचते हैं।  इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आयरन और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत प्रदान करता है, जो एनीमिया को रोकने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

किन लोगों के लिए होती है नुकसानदायक?

सूजी गेहूं से बना होता है, इसलिए यह सीलिएक रोग या ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है। इसका अधिक सेवन कभी-कभी पेट दर्द, कब्ज या पेट फूलने का कारण बन सकता है। अगर यह मैदे जैसा है, तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। सूजी आम तौर पर सफेद चावल या मैदा की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक होती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है; लेकिन यह साबुत गेहूं के आटे की तुलना में कम पौष्टिक होती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply