
Haryana Proposal Fight Viral Video : सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पब्लिक प्लेस पर हुए एक विवाद ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह मामला हरियाणा का है, जहां एक लड़के ने कथित तौर पर लड़की को सबके सामने प्रपोज किया।
लेकिन यह प्रपोजल झगड़े में बदल गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
🚨VIDEO हरियाणा से है…🚨
अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी
लड़के ने सबके सामने किया प्रेम का प्रपोजल, लड़की ने फेंका चाय का पतिला तो लड़के ने मारा वाईपर।
अब प्यार में रिजेक्ट होने पर करते हैं हाथापाई “मॉडर्न ज़माने के GENZs का मॉडर्न प्यार”
— ASHaraf (@yogya_balak)
लड़की ने लड़के पर चाय फेंक कर प्रपोजल रिजेक्ट किया
वायरल क्लिप में दिखता है कि लड़की पहले लड़के पर चाय से भरा बर्तन (या पानी की बाल्टी जैसी चीज) फेंक देती है। इसके बाद गुस्से में लड़का पास में पड़ा वाइपर उठाकर लड़की पर हमला करने की कोशिश करता है।
हालांकि, आसपास मौजूद लोग तुरंत बीच-बचाव करते हैं और दोनों को अलग कर देते हैं। वीडियो में यह साफ नजर आता है कि गुस्से में लड़का वाइपर फेंककर भी मारने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की उससे बच जाती है। इस घटना ने ‘एक्शन के रिएक्शन’ वाली बहस को भी हवा दी है।
लोगों ने कहा- ऐसी घटनाएं समाज के लिए गलत संदेश
यह वीडियो प्लेटफॉर्म X पर @yogya_balak नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे लाखों व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस घटना को लेकर बंटी हुई राय रखते हैं।
कुछ का कहना है कि पब्लिक में बिना सहमति प्रपोज करना गलत है, जबकि अन्य ने दोनों के हिंसक व्यवहार की आलोचना की है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी रिश्ते में सम्मान और सहमति सबसे जरूरी है, और इस तरह की घटनाएं देती हैं।



