Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

ठाणे में खौफनाक वारदात! अंबरनाथ में 11 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंचा, दिल दहला देगा ये Video

ठाणे में खौफनाक वारदात! अंबरनाथ में 11 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंचा, दिल दहला देगा ये Video

Ambernath Stray Dog Aattack Video: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चॉल में रहने वाली 11 साल की मासूम बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह अपने छोटे भाई के साथ घर जा रही थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए।

कैसे हुई घटना?

में देखा जा सकता है कि 11 वर्षीय वंशिका अपने 6 साल के भाई के साथ गली से गुजर रही थी। वहां एक कुत्ता भी था। वंशिका ने कुत्ते को छेड़ा भी नहीं और शांति से बगल से निकलने की कोशिश की, लेकिन अचानक कुत्ते ने उस पर छलांग लगा दी। कुत्ते ने बच्ची के शरीर को अपने जबड़ों में जकड़ लिया और उसे बुरी तरह नोंचने लगा।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी

हमले के दौरान बच्ची दर्द और डर के मारे जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के निवासी तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख कुत्ता वहां से भाग निकला। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

इलाके में फैला दहशत का माहौल

इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भारी रोष और डर पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नगर पालिका अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इलाके से 18 आवारा कुत्तों को पकड़ा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस कुत्ते ने बच्ची पर हमला किया था, वह अब भी पकड़ से बाहर है।

हाल ही में हुई थी एक बच्ची की मौत

अंबरनाथ की इस घटना ने पालघर के नालासोपारा की उस हालिया घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जहां 9 साल की एक बच्ची की रेबीज के कारण मौत हो गई थी। उस बच्ची को 6 महीने पहले एक कुत्ते ने खरोंच मारी थी, जिसे परिवार ने मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया था। अंबरनाथ के निवासी अब मांग कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द उस हिंसक कुत्ते को पकड़े ताकि कोई और मासूम इसका शिकार न बने।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply