Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर बढ़ा सस्पेंस, करण जौहर के शो में कौन आएगा नजर; किसने किया इनकार? जानें पूरी डिटेल्स

‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर बढ़ा सस्पेंस, करण जौहर के शो में कौन आएगा नजर; किसने किया इनकार? जानें पूरी डिटेल्स

Bipasha Basu Reject The Traitors: द ट्रेटर्स का पहला सीजन जबरदस्त हिट साबित हुआ था, जिसमें गेम, ड्रामा और गॉसिप का भरपूर तड़का देखने को मिला। अब इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे एक बार फिर करण जौहर होस्ट करेंगे। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के एक इवेंट में ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का आधिकारिक ऐलान किया गया, जिसके बाद से ही संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

किन-किन सेलेब्स को किया गया अप्रोच?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने कई बड़े नामों को शो के लिए अप्रोच किया है। इनमें बिपाशा बसु, एली अवराम, नेहा धूपिया, आरजे माहवश, अर्जुन बिजलानी और रणविजय सिंह जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा जावेद जाफरी की बेटी मुस्कान जाफरी का नाम भी सामने आया है। हालांकि, इन सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

कई स्टार्स ने किया शो से इनकार

जहां कुछ नामों को लेकर फैंस एक्साइटेड थे, वहीं अब खबरें हैं कि और नेहा धूपिया ने इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। इतना ही नहीं, अर्जुन बिजलानी ने भी साफ कर दिया है कि वह ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में नजर नहीं आएंगे। इन इनकारों के बाद शो को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

 

View this post on Instagram

 

क्या शामिल होंगी सीमा सजदेह?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा सजदेह को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। वह सलमान खान के भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ हैं, इसलिए उनका नाम सामने आते ही चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, उनके शामिल होने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ये स्टारकास्ट के नाम भी शामिल

इसके अलावा , दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी, मल्लिका शेरावत और एल्विश यादव जैसे सेलेब्स के नाम भी चर्चा में हैं। फिलहाल, मेकर्स की ओर से किसी भी कंटेस्टेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही शो की रिलीज डेट सामने आई है।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। पहले सीजन की सफलता के बाद उम्मीद की जा रही है कि दूसरा सीजन और भी ज्यादा ड्रामा, ट्विस्ट और एंटरटेनमेंट लेकर आएगा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply