
Sanjay Dutt New Project: संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, और इसी बीच उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
संजय दत्त पोस्टर में दिखा दमदार कॉन्सेप्ट
ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “यह वो सवाल है जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया। जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए, 15 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में।” पोस्टर की बात करें तो इसमें एक बड़ा सा प्रश्नचिह्न (Question Mark) नजर आता है, जिसके अंदर आग, अखबारों की कटिंग और लाल झंडा लिए लोगों की झलक दिखाई गई है। यह डिजाइन फिल्म के गंभीर और विचारोत्तेजक विषय की ओर इशारा करता है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है। पोस्टर और रिलीज डेट के ऐलान के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
स्टार कास्ट भी है दमदार
फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर पोस्टर देखने के बाद फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। किसी ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया, तो किसी ने संजय दत्त के लगातार आ रहे प्रोजेक्ट्स पर मजेदार कमेंट किए।
क्या है फिल्म की कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आखिरी सवाल’ का प्लॉट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के इतिहास से जुड़ा है। कहानी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के नजरिए से आगे बढ़ेगी, जिसमें कई अनकही घटनाओं को सामने लाने की कोशिश की जाएगी। फिल्म 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित संगठन की विचारधारा और उसके सफर को भी दिखाएगी।
‘धुरंधर 2’ में भी छाए संजय दत्त
अगर हालिया रिलीज ‘’ की बात करें, तो इसमें संजय दत्त ने एसपी असलम चौधरी का निगेटिव किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिली है। कुल मिलाकर, ‘आखिरी सवाल’ के फर्स्ट लुक ने यह साफ कर दिया है कि संजय दत्त एक बार फिर एक अलग और दमदार विषय के साथ बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं।



