
Sunita Aunty Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में सुनीता आंटी नाम की एक महिला दिल्ली मेट्रो के पास खड़ी होकर अपनी जिंदगी के अनुभव साझा करती नजर आती हैं। वह बताती हैं कि 60 साल की उम्र के बाद उन्होंने आखिरकार अपने लिए जीना शुरू किया है।
आंटी के मुताबिक, पहले वह हमेशा दूसरों को खुश करने और समाज की अपेक्षाओं को पूरा करने में लगी रहती थीं, लेकिन अब उन्होंने यह सब छोड़ दिया है। उनका साफ कहना है कि जिंदगी एक ही बार मिलती है, इसलिए इसे खुलकर जीना चाहिए।
View this post on Instagram
60 साल की उम्र के बाद आंटी ने खुद के लिए जीना शुरू किया
वीडियो में सुनीता आंटी बेहद आत्मविश्वास और खुशी के साथ कहती हैं कि किसी को खुश करने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि लोग कभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते। वह लोगों को सलाह देती हैं कि अभी से अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना शुरू कर दें।
उनके शब्दों में एक सच्चाई झलकती है, जो सीधे दिल को छू जाती है। वीडियो में उनकी खुशी और ऊर्जा साफ नजर आती है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने जीवन को सच में नए तरीके से अपनाया है। वह घूमना-फिरना, कुकिंग करना और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर करना पसंद करती हैं।
वीडियो देख लोगों की आंखें हुई नम
इस वीडियो के वायरल होते ही पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उनकी बातों से खुद को जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने भी अब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोगों की आंखें इस को देखकर नम हो गईं।
सुनीता आंटी के इस संदेश ने यह साफ कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और खुश रहने का फैसला कभी भी लिया जा सकता है। यही वजह है कि उनका यह वीडियो लाखों लोगों के दिलों को छू रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।



