Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

खाते ही पेट को ठंडा कर देगा बेल का मुरब्बा, गर्मी से राहत पाने के लिए बेस्ट है, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

बेल का मुरब्बा रेसिपी
Image Source : FREEPIK

गर्मी का मौसम आते ही कुछ ठंडा खाने का मन करता है। इस मौसम में पेट खराब होने की समस्या काफी बढ़ जाती है। तेज गर्मी के कारण लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में बेल का सेवन फायदेमंद होता है। बेल का शरबत और बेल का मुरब्बा दोनों की पेट के लिए रामबाण माने जाते हैं। बेल पाचनशक्ति बढ़ाता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। आज हम आपको बेल का मुरब्बा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। खास बात ये है कि मुरब्बा बनाने के लिए आपको चीनी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप गुड़ से भी बेल का मुरब्बा बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे पूरे सीजन आसानी से खा सकते हैं।

बेल का मुरब्बा बनाने की रेसिपी 

पहला स्टेप- बेल का मुरब्बा बनाने के लिए आपको कच्चा बेल लेना है। कभी भी पके हुए बेल का मुरब्बा नहीं बनाया जाता है। अब मार्च के महीने में बेल कच्चे होते हैं तो ये मुरब्बा बनाने के लिए बेस्ट टाइम है। आपके पास पेड़ है तो उससे बेल तोड़ लें नहीं तो मंडी से कच्चे बेल खरीदकर ले आएं। अब बेल को तोड़कर उसका छिलका हटा दें। अंदर से गोल आकार का पूरा नारियल जैसा बेल निकलेगा। इसे आप किसी भी शेप में काट लें। बेल के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और काटने के बाद इसे धोएं लें। बेल के अंदर जितने बीज हों उन्हें निकाल दें। 

दूसरा स्टेप- अब साफ पानी में बेल को उबलने के लिए रख दें। पानी में थोड़ी फिटकरी मिला लें और इसे लगभग 2 मिनट के लिए पकाएं। इससे बेल के अंदर पाई जाने वाली सारी अशुद्धियां साफ हो जाएंगी। 5 मिनट बाद पानी को छानकर अलग कर लें और बेल को निकाल लें। 

तीसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में थोड़ा पानी और गुड़ डालकर पिघलाएं, जब गुड़ पिघल जाए और चाशनी बनने लगे तो इसमें उबले हुए बेल के टुकड़ों को डाल दें। अब बेल के टुकड़ों को नरम होने तक इस गुड़ वाली चाशनी में पकाएं। इससे गुड़ बेल के अंदर तक चला जाएगा। जब बेल पक जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब बेल के मुरब्बा में थोड़ा नींबू का रस डालें, इससे चाशनी जमेगी नहीं और ये नेचुरल प्रिजर्वेटिव की तरह काम करेगा। मुरब्बा में थोड़ा नींबू डालने से ये लंबे समय में खराब नहीं होता है।

इस तरह आप सेहतमंद बेल का मुरब्बा बनाकर तैयार कर सकते हैं। बेल का मुरब्बा रोज 1-2 चम्मच खाने से पेट ठंडा रखेगा और पाचन शक्ति मजबूत होगी।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply