Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 से पहले संजीव गोएंका ने कप्तान ऋषभ पंत को दिया स्पेशल मेसेज, बताया टीम का टारगेट

 

IPL 2026 से पहले संजीव गोएंका ने कप्तान ऋषभ पंत को दिया स्पेशल मेसेज, बताया टीम का टारगेट

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स एक बार फिर नई शुरुआत के मूड में नजर आ रही है। टीम के पिछले कुछ सीजन उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, जहां शुरुआत शानदार रही लेकिन बाद में प्रदर्शन गिरता चला गया। अब फ्रेंचाइजी की नजरें एक नई पहचान बनाने पर टिकी हैं।

टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी साफ कर दिया है कि इस बार सिर्फ हिस्सा लेना या प्लेऑफ तक पहुंचना ही लक्ष्य नहीं है। कप्तान ऋषभ पंत को साफ संदेश दे दिया गया है कि अब टीम को खिताब जीतकर दिखाना होगा।

IPL 2026: मालिक का साफ संदेश: ट्रॉफी ही असली लक्ष्य

संजीव गोयनका ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी टीम को असली पहचान तब मिलती है, जब वह ट्रॉफी जीतती है। उन्होंने माना कि टीम पहले दो सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि टीम अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीते। उनके मुताबिक, जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन लक्ष्य बड़ा होना चाहिए और इस बार वह लक्ष्य सिर्फ खिताब है।

IPL 2026: नए कप्तान के साथ नई उम्मीदें

आईपीएल 2025 से पहले टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए केएल राहुल से अलग होने का निर्णय लिया और ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर कप्तान बनाया। यह एक बड़ा दांव था, लेकिन पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम फिर सातवें स्थान पर ही रही।

IPL 2026: अफवाहों पर मालिक ने दिया जवाब

हाल ही में यह खबरें सामने आई थीं कि फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत को रिलीज करने पर विचार कर रही है। लेकिन संजीव गोयनका ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि पिछले सीजन में टीम को चोटों ने काफी प्रभावित किया था और ऐसे में किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उन्होंने पंत का समर्थन करते हुए भरोसा जताया कि वह टीम को आगे ले जा सकते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply