Please assign a menu to the primary menu location under menu

Business

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23100 के करीब

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23100 के करीब

Stock Market Update, 27 March: वैश्विक बाजारों से कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (27 मार्च) को गिरावट में खुले। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर अनिश्चितताओं के बीच बाजार में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इंडेक्स हैवीवेट एचडीएफ़सी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार को नीचे खींचा।इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी गिरावट का भी बाजार के सेंटीमेंट्स पर नेगेटिव असर पड़ा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 500 से ज्यादा अंक गिरकर 74,883.79 पर खुला। खुलते ही गिरावट बढ़ गई। सुबह 9:27 बजे यह 784.99 अंक या 1.04 फीसदी की गिरावट लेकर 74,488.46 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) पर 23,173.55 खुला। खुलने के बाद गिरावट गहरा गई। सुबह 9:31 बजे यह 270.05 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 23,082 . 10 पर कारोबार कर रहा था।

Global Markets

एशियाई बाजार शुक्रवार सुबह गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। यह गिरावट अमेरिका के बाजारों में गुरुवार को आई कमजोरी के असर को दिखाती है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच सही तरीके से युद्धविराम होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स लगभग 0.94 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 2.7 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।

अमेरिका के बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। एसएंडपी 500 करीब 1.74 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.01 प्रतिशत नीचे बंद हुए। वहीं नैस्डैक कंपोजिट में 2.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

इस बीच एशिया सेसहन में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले को 10 दिन के लिए रोक दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ईरान ने अमेरिका के लिए उपहार के तौर पर होरमुज जलडमरूमध्य से 10 तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है। अब तक, ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रॉयटर्स के आंकड़ों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

IPO Today

एमिएक टेक्नोलॉजीज का इनिशियल पब्लिक ऑफर शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी का लक्ष्य प्राइमरी मार्केट से 31.75 करोड़ रुपये जुटाना है। आमिर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स), पावरिका और साई पैरेंटरल्स के आईपीओ को शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन करने का अंतिम दिन है। दूसरे दिन इन इश्यू का सब्सक्रिप्शन क्रमशः 1.55 गुना, 0.03 गुना और 0.42 गुना रहा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply