Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

RCB vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी ईशान किशन की टेंशन, विराट कोहली का ये रिकॉर्ड देखकर छूट जाएंगे छक्के

 

RCB vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी ईशान किशन की टेंशन, विराट कोहली का ये रिकॉर्ड देखकर छूट जाएंगे छक्के

RCB vs SRH, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस मुकाबले को शुरु होने में 24 घंटे का समय बचा हुआ है। इस मुकाबले में डिफेंडिंग टीम आरसीबी अपने पूरे जोशों-खरोश के साथ अपना प्रदर्शन दिखाएगी तो वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की ऑरेंज आर्मी भी किसी से कम नहीं है।

RCB vs SRH मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन की टेंशन बढ़ गई। इस सीजन में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी तक SRH ने ईशान किशन को कप्तान बनाया और अभिषेक शर्मा को उपकप्तान। ऐसे में फैंस इस बात को जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर किस बात को लेकर SRH कप्तान ईशान किशन परेशान हैं।

बेंगलुरु में होगा RCB vs SRH का मैच

विराट कोहली का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड काफी दमदार है और RCB अपने घर पर यानी बेंगलुरु में ये मैच खेलने वाली है। जहां विराट कोहली के सामने कोई दूर-दूर तक नहीं टिकता। कोहली पिछले सीजन भी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, और उनकी नजरें एक और सीजन बल्ले से आग उगलने पर होंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

विराट कोहली का SRH के खिलाफ रिकॉर्ड

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 805 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142 का है। कोहली SRH के खिलाफ लीग में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ एक शतक और 5 अर्द्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 83 चौके और 29 छक्के भी आए हैं।

RCB vs SRH: ओपनिंग करेंगे विराट कोहली

विराट कोहली इस सीजन भी ओपनर के तौर पर खेलते दिखेंगे। ओपनिंग करते हुए भी कोहली ने 128 पारियों में 46.8 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 5009 रन बनाए हैं। कोहली आईपीएल में बतौर ओपनर तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने ओपनिंग करते हुए 47 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply