Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर आउट, कल्लू-काजल राघवानी की जोड़ी मचाएगी धमाल, इमोशन्स और एंटरटेनमेंट का लगेगा तड़का

‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर आउट, कल्लू-काजल राघवानी की जोड़ी मचाएगी धमाल, इमोशन्स और एंटरटेनमेंट का लगेगा तड़का

Arvind Akela Kallu Kajal Raghwani Movie: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

कल्लू और काजल राघवानी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रोमांस, फैमिली ड्रामा और सामाजिक संदेश का शानदार मेल पेश करता है। इसमें प्यार, रिश्तों की अहमियत और पारिवारिक टकराव को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। कल्लू और काजल की केमिस्ट्री ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट बनकर सामने आई है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल और अनीता रावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकारों का प्रदर्शन ट्रेलर में प्रभावशाली नजर आ रहा है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

मेकर्स ने जताई उम्मीद

फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान संजय श्रीवास्तव ने संभाली है। रौशन सिंह का कहना है कि ‘प्रेम विवाह’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों, परिवार और सामाजिक मूल्यों की कहानी है, जिसे पूरी ईमानदारी के साथ बनाया गया है।

क्या है फिल्म की खासियत?

निर्देशक संजय श्रीवास्तव के मुताबिक, यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देगी, जिससे वे खुद को जोड़ सकें। कहानी में इमोशनल टच के साथ-साथ मनोरंजन का पूरा पैकेज है। वहीं, कल्लू ने भी इसे अपने करियर की खास फिल्मों में से एक बताया है।

काजल राघवानी ने भी फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसमें उनका किरदार काफी भावनात्मक और अलग है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। फिल्म की कहानी प्राण नाथ ने लिखी है, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह, रौशन सिंह, आर आर पंकज और सरगम आकाश ने तैयार किया है। गीतों को सुमित सिंह चंद्रवंशी, आशुतोष तिवारी और मनोज भावुक जैसे गीतकारों ने लिखा है।

सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह, एडिटिंग जितेंद्र सिंह ‘जीतू’, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और बैकग्राउंड स्कोर असलम सुरती ने संभाला है, जो फिल्म को तकनीकी रूप से मजबूत बनाता है। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘प्रेम विवाह’ भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी पारिवारिक हिट साबित हो सकती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply