Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

अनुराग डोभाल बने पिता, ‘राम नवमी’ पर घर आई खुशियां, वीडियो शेयर कर दिखाई खूबसूरत झलक

अनुराग डोभाल बने पिता, ‘राम नवमी’ पर घर आई खुशियां, वीडियो शेयर कर दिखाई खूबसूरत झलक

Anurag Dobhal Became Father: फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अनुराग पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद रितिका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

‘राम नवमी’ पर अनुराग डोभाल को मिला खास तोहफा

रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें नवजात शिशु के नन्हे-नन्हे पैर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि ‘राम नवमी’ के शुभ अवसर पर भगवान ने उन्हें यह अनमोल तोहफा दिया है। साथ ही उन्होंने 27 मार्च 2026 की तारीख भी साझा की। हालांकि अभी तक बच्चे का नाम और जेंडर सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

वहीं अनुराग डोभाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अस्पताल से घर लौटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे अपने बच्चे को गोद में लिए दिखाई देते हैं। इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे बच्चे के लिए दूसरा जन्म।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

शादी के एक साल बाद आई खुशखबरी

बता दें कि अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से 30 अप्रैल 2025 को शादी की थी। शादी के करीब एक साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिससे उनके परिवार में खुशियों का माहौल है।

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे

कुछ समय पहले अनुराग डोभाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने परिवार के साथ चल रहे विवादों के बारे में खुलकर बात की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पत्नी से दूरी और मानसिक तनाव को लेकर भी कई खुलासे किए थे।

इन घटनाओं के चलते अनुराग ने एक बार इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की थी, जिसमें उनका एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार है और वे लगातार फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। इन सब मुश्किलों के बाद अब अनुराग डोभाल की जिंदगी में यह खुशखबरी एक नई शुरुआत लेकर आई है। फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि यह नया अध्याय उनके जीवन में खुशियां और स्थिरता लेकर आएगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply