Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है? जानें स्किन के लिए है कितना फायदेमंद और इस्तेमाल का तरीका

फिटकरी गुलाब जल चेहरे पर लगाने से क्या होता है
Image Source : FREEPIK/YOUTUBE –

स्किन केयर को लेकर लोग कई तरह के नुस्खे आज़माते हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक है गुलाब जल और फिटकरी का मिश्रण। दोनों ही चीजें त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।इन्हें एक साथ मिलाकर लगाने का नुस्खा काफी समय से स्किन केयर में इस्तेमाल होता आ रहा है। अगर इस मिश्रण सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह स्किन को साफ, टाइट और पिंपल-फ्री बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका?

गुलाब जल और फिटकरी को मिक्सर लगाने के फायदे: Benefits of Mixing Rose Water and Alum

  • स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाता है: गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट और फ्रेश बनाता है, जबकि फिटकरी (Alum) में स्किन टाइटनिंग गुण होते हैं। इससे त्वचा में कसाव आता है और चेहरा ज्यादा ग्लोइंग दिखता है।

  • पिंपल्स और एक्ने में मददगार: फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। गुलाब जल स्किन को शांत करता है और रेडनेस कम करता है।

  • ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है: अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो यह मिश्रण एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है और पोर्स को साफ रखता है।

  • पोर्स को छोटा करने में मदद: फिटकरी एक नेचुरल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करती है, जिससे खुले पोर्स धीरे-धीरे कम नजर आने लगते हैं।

क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका? 

1 चम्मच गुलाब जल लें उसमें एक चुटकी पिसी हुई फिटकरी मिलाएं कॉटन से चेहरे पर लगाएं। 10–15 मिनट बाद  साफ़ पानी से धो लें। इस मिश्रण को ।रोजाना लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है इसलिए हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों या जिनकी स्किन पर पहले से एलर्जी या जलन हो उन्हें इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से साल्ह ज़रूर लेना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply