
लखनऊ: इंदिरानगर स्थित सर्वोदयनगर में लालबहादुर शास्त्री पार्क पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पार्क में बने कब्जे को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान विरोध भी देखने को मिला।
बताया गया कि बीजेपी के पूर्व पार्षद मनोज अवस्थी द्वारा पार्क में बनाए गए कार्यालय को लेकर स्थानीय लोगों ने लगातार शिकायतें की थीं। आरोप था कि पार्षद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पार्क से कब्जा नहीं हटाया गया था।
क्षेत्र के वर्तमान बीजेपी पार्षद भूपेंद्र कुमार शर्मा और स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी। शिकायतों के आधार पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए पार्क को खाली करा दिया।
अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन ने बताया कि अवैध कब्जा हटा दिया गया है और मौके से सामान भी खाली करा दिया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है…