
एक बार फिर से रिलायंस जियो भारत में Jio Prime Membership को लॉन्च कर दिया है। खासकर इस मेंबरशिप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जियो यूजर्स अब अपने मौजूदा प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान की कीमत को एक साल के लिए लॉक कर सकते हैं।
सरल भाषा में बताएं तो यदि कंपनी आने वाले समय में अपने टैरिफ प्लान महंगे करती हैं, तो Prime मेंबर्स अपने मौजूदा प्लान को पुरानी कीमत पर ही रिचार्ज करेगी।
कितने में मिलेगी Jio Prime Membership?
आपको बताते चले कि Jio Prime Membership की कीमत कंपनी ने 300 रुपये तय की है और इसे एक बार पेमेंट करके लिया जा सकता है। वैसे यह सुविधा इस समय प्रीप्रेड और पोस्टपेड जियो ग्राहको के लिए मौजूद है। बल्कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक भी जियो में पोर्ट कर Prime Membership को खरीद सकते हैं।
फिलहाल कंपनी का कहना है कि मेंबरशिप लेने वाले कस्टमर 5 सितंबर 2027 तक अपने मौजूदा जियो प्लान को आज की कीमत पर रिचार्ज कराएं। फ्यूचर में टैरिफ बढ़ने की कंडीशन में उनके लिए मौजूदा प्लान की कीमत लॉक कर सकते हैं।
मिलेंगे ₹600 तक के कैशबैक वाउचर
इसके अलावा, इस Jio Prime Membership के साथ ग्राहकों को कुल 600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। इनमें 300 रुपये का JioHome या JioPC कनेक्शन का वाउचर होगा जबकि नया Jio SIM कनेक्शन लेने पर 300 रुपये का वाउचर मिलेगा। वैसे ये वाउचर फैमिली या फ्रेंड्स के नया Jio SIM लेने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए क्याक्या फायदे मिलेंगे?
दरअसल, Prime मेंबर्स की कंपनी की तरफ से प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट मिलेगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके लिए अलग सर्विस चैनल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, मेंबर्स को नए Jio प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और ट्रायल्स का दूसरों से पहले एक्सेस मिलेगा।
कंपनी ने यह भी कहा है कि Jio Prime मेंबर्स को समयसमय पर एक्स्ट्रा एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी मिलेंगे। Jio Prime Membership को आप MyJio एप, Jio.com, Jio Stores और अधिकृत Jio पार्टनर स्टोर्स से ले सकते हैं।