Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

खीरा खाने का सही समय क्या है? इस वक्त खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा फायदे

खीरा खाने का सही समय क्या है?
Image Source : FREEPIK

गर्मियों में खीरा का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर्स भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन किसी भी चीज का फायदा तभी मिलता है जब उसका सेवन सही समय पर किया जाए। आपने देखा होगा कि कई लोग किसी भी समय खीरे का सेवन कर लेते हैं। लेकिन बेटाइम खाने से ये फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि खीरा खाने का सही समय क्या है। किस वक्त खाने से सबसे ज्यादा फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं। 

खीरा खाने का सबसे सही समय

सुबह का समय
सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ खीरा खाना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। 

दोपहर का समय 
लंच से पहले या साथ में खीरा खाना भी बेहतर होता है। यह शरीर को फ्रेशनेस देता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

भोजन से पहले
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भोजन से आधा घंटा पहले खीरा खाना सबसे अच्छा है। इसमें मौजूद फाइबर और पानी से पेट जल्दी भर जाता है, जिससे आप मुख्य भोजन कम मात्रा में खाते हैं।

रात में खीरा खाने से क्यों बचें?

अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स रात के समय खीरा खाने से बचने की सलाह देते हैं। इसके मुख्य कारण हैं

पाचन में समस्या: खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे रात में इसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यह पेट में भारीपन, गैस या अपच का कारण बन सकता है।

नींद में दिक्कत: खीरा खाने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, जो आपकी रात की नींद को खराब कर सकती है।

कफ दोष: आयुर्वेद के मुताबिक, जिन लोगों को सर्दी-खांसी या कफ की समस्या रहती है, उन्हें रात में खीरा खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह समस्या को बढ़ा सकता है।

खीरा खाने के फायदे

पानी की कमी को करे दूर
खीरे में लगभग 90 फीसदी पानी होता है, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अगर आप डिहाइड्रेशन की समस्या से बचना चाहते हैं तो खीरे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

वजन घटाने में सहायक
खीरा में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, ये भूख को कम करके वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 
hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply