चुनावी मोड में BJP, 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को UP की कमान

चुनावी मोड में BJP, 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को UP की कमान

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर चुनावी मोड में आ गई है. पार्टी ने नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम बनाने के बाद आज मंगलवार को 3 राज्यों के नए प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है जबकि सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. वहीं गुजरात का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया.

पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले विनोद तावड़े के पास उत्तर प्रदेश का प्रभार रहेगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब कुछ महीने बाद यहां पर विधानसभा चुनाव होने हैं. तावड़े इस समय राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं. उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी बनाया गया है.

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. यह राज्य भी बीजेपी के लिए खासा अहम है क्योंकि यहां उत्तर प्रदेश के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. गुजरात का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है. चुग इस समय राज्यसभा सांसद हैं और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी भी हैं. यहां भी उत्तर प्रदेश और पंजाब के बाद अगले साल के अंत में चुनाव कराया जाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *