Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

शराब के साथ हमेशा नमकीन चीज क्यों खाई जाती हैं, मिठाई क्यों नहीं खाई जाती?

शराब के साथ हमेशा नमकीन चीज क्यों खाई जाती हैं
Image Source : FREEPIK

शराब के साथ ज्यादातर लोग मूंगफली, चिप्स, फ्राई स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि शराब के साथ हमेशान नमकीन चीज ही क्यों खाई जाती है। शराब के साथ मिठाई या मिठी चीजें क्यों नहीं परोसी जाती है। अगर नमकीन की जगह मीठा खा लिया जाए तो क्या नशा सच में ज्यादा चढ़ता है? क्या है इसके पीछे का विज्ञान इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करेंगे। तो चलिए जानते हैं शराब के साथ नमकीन ही क्यों खाई जाती है। 

1. डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स
शराब एक मूत्रवर्धक पदार्थ है, जिसका अर्थ है कि यह आपके शरीर से पानी और नमक को बाहर निकालती है। जब शरीर में नमक की कमी होने लगती है, तो दिमाग प्राकृतिक रूप से नमकीन चीजों की क्रेविंग पैदा करता है ताकि इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहे।

2. स्वाद का विज्ञान 
अधिकांश शराब जैसे बीयर या व्हिस्की का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। नमक इस कड़वाहट को दबाने और शराब के फ्लेवर को बेहतर बनाने का काम करता है। नमकीन और चटपटी चीजें मुंह में लार अधिक बनाती हैं, जो शराब के कड़वेपन को कम करके उसे गले से उतारना आसान बनाती हैं।

3. ब्लड शुगर स्पाइक 
शराब खुद भी शुगर में बदलती है। अगर आप इसके साथ मीठा खाते हैं, तो शरीर में शुगर का स्तर अचानक बहुत बढ़ सकता है, जिससे सिरदर्द या भारीपन महसूस हो सकता है।

4. हैंगओवर
मीठी चीजों और शराब का मिश्रण अगले दिन के हैंगओवर को ज्यादा खतरनाक बना सकता है क्योंकि दोनों ही शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं।

5. पाचन 
शराब पेट के एसिड को प्रभावित करती है। नमकीन और फैटी चीजें जैसे मूंगफली, कबाब या चिप्स पेट में एक परत बनाती हैं जो अल्कोहल के अवशोषण को धीमा कर देती हैं। इसके विपरीत, चीनी बहुत जल्दी पच जाती है और शराब के असर को बहुत तेज कर सकती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply