कन्नौज : सरकारी स्कूल में शिक्षकशिक्षिका ने लांघी मर्यादा, दोनों निलंबित

कन्नौज : सरकारी स्कूल में शिक्षकशिक्षिका ने लांघी मर्यादा, दोनों निलंबित
कन्नौज : सरकारी स्कूल में शिक्षकशिक्षिका ने लांघी मर्यादा, दोनों निलंबित

कन्नौज, अमृत विचार : जिन विद्या मंदिरों में मां सरस्वती का पूजनअर्चन होता है और नौनिहालों का भविष्य लिखा जाता है वहां तैनात शिक्षकशिक्षिका अब बेसिक शिक्षा विभाग की भद्द पिटा रहे हैं। विद्यालय के अंदर मर्यादा लांघ रहे हैं। इसके वीडियो व फोटोग्राफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। इनका संज्ञान लेकर बीएसए ने दोनों आरोपी अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने विकास खंड सौरिख क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बझेड़ी में तैनात सहायक अध्यापक अवधेश पाल और पूजा रानी को निलंबित किया है। जारी किए पत्र में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की जांच रिपोर्ट का हवाला भी दिया है। बताया गया है कि वायरल हुए वीडियो साक्ष्य देखकर लग रहा है कि विद्यालय परिसर व कक्षा के अंदर शिक्षक पद की गरिमा, मर्यादा व आचरण के प्रतिकूल व आपत्तिजनक है। वीडियो वायरल होने से अभिभावकों, ग्रामीणों व अन्य लोगों में नाराजगी है। साथ ही शिक्षा विभाग की छवि भी गंभीर रूप से धूमिल हुई है। शिक्षक समुदाय की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। विद्यालय में शैक्षिक व संस्कारपरक वातावरण में इस प्रकार का आचरण विद्यार्थियों के हितों, नैतिक मूल्यों आदि पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। छात्रछात्राओं के मन में प्रतिकूल असर इस माहौल से पड़ सकता है।

बीएसए ने शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, स्वेच्छाचारिता, मनमानी व पदेन दायित्वों का निर्वहन न करने की वजह से आरोपी अध्यापकों का निलंबन कर दिया है। अवधेश पाल को बीआरसी गुगरापुर में संबद्ध किया गया है और जांच अधिकारी बीईओ उमर्दा विपिन कुमार को बनाया गया है। पूजा रानी को निलंबन के बाद तालग्राम ब्लॉक संसाधन केंद्र में संबद्ध कर दिया गया है। जांच बीईओ कन्नौज मधुलिका बाजपेयी को दी गई है। 

अध्यापिका के आपत्तिजनक वीडियो पर ग्रामीणों में आक्रोश, बर्खास्तगी की मांग

विकास खंड क्षेत्र के बझेड़ी कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को एक शिक्षक की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। यहां तैनात शिक्षिका व अध्यापक के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों की बर्खास्तगी की मांग तेज हो गई है। 

जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के बिधूना क्षेत्र के किशोरगंज निवासी रंजना विद्यालय पहुंचीं और पति पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री से दोनों पति समेत शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की। महिला का कहना है कि इस संबंध में वह पहले भी कई बार विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों को अवगत करा चुकी थी, लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 

महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में भी उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसकी शिकायत इंदरगढ़ थाना में दर्ज कराई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विद्यालय के कुछ स्टाफ ने भी इस मामले में सहयोग किया, जिससे नाराज होकर महिला ने वीडियो बनाकर अधिकारियों को सौंपे और कार्रवाई की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने बताया कि आरोपी शिक्षकशिक्षिका के कृत्य को देखते हुए बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय व विभाग की छवि धूमिल हुई है। 

अभिभावक स्कूल से बच्चों को घर ले गए  

वीडियो वायरल मामले में गांव समेत मढ़ी कोठी गांव निवासी दिव्या, नवीना, डिंपल, रानी देवी व विपुल प्रताप सिंह सभी विद्यालय पहुंच गए और घटना के कड़ी निंदा की। साथ ही अपने बच्चों स्कूल से घर ले गए। कहा कि विद्यालय में पढ़ाई नहीं होती है। ऐसा रहा तो जल्द ही नाम कटा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *