बेटा लंदन में तो बेटी बाली में… बुजुर्ग का नोएडा स्थित फ्लैट में मिला शव, तीन दिन से बंद था दरवाजा

बेटा लंदन में तो बेटी बाली में… बुजुर्ग का नोएडा स्थित फ्लैट में मिला शव, तीन दिन से बंद था दरवाजा

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सोसाइटी में एक बुजुर्ग की मौत ने अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और देखभाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. फ्लैट से कई दिनों तक कोई हलचल न होने और बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो 68 वर्षीय बुजुर्ग राजीव अरोड़ा का शव सोफे पर पड़ा मिला. प्रारंभिक जांच में आशंका है कि उनकी मौत करीब 3 दिन पहले हो चुकी.

बेटा लंदन में तो बेटी बाली में… बुजुर्ग का नोएडा स्थित फ्लैट में मिला शव, तीन दिन से बंद था दरवाजा

जानकारी के मुताबिक अमरपाली सिलिकॉन सोसायटी की 11वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से लगातार बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने गार्ड और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया जहां अंदर सोफे पर बुजुर्ग का शव मिला. फ्लैट की बिजली कटी हुई थी और वह पिछले करीब 6 महीने से वहां किराए पर अकेले रह रहे थे.

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि उन्होंने शेयर बाजार में भारी आर्थिक नुकसान हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक चुनाव में थे. बताया जा रहा है कि फ्लैट का किराया और बिजली का बिल भी समय पर जमा नहीं हो पा रहा था, जिस कारण मकान मालिक से उनका विवाद भी हुआ था.

बेटा लंदन में तो बेटी बाली में

राजीव अरोड़ा का परिवार उनसे अलग रहता था उनका बेटा लंदन में नौकरी करता है, जबकि बेटी इंडोनेशिया के बाली में रहती है. पत्नी से उनका कई वर्ष पहले अलगाव हो चुका था और वह सेक्टर 128 में रहती हैं. ऐसे में वे कई महीनो से अकेले जीवन बिता रहे थे. एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मौत हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से होने की आशंका है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है. ताकि घटना से जुड़ा हर पहलू स्पष्ट हो सके.

अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर महानगरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की आवश्यकता को उजागर करती है. इससे पहले भी नोएडा में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के फ्लैट में कई दिनों बाद शव मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसे मामलों के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोसाइटी प्रबंध पड़ोसी और परिवार के सदस्यों को अकेले रहने वाले बुजुर्गों से नियमित संपर्क बनाए रखना चाहिए. ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते मदद पहुंचाई जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *