Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

क्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें

क्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें

Gadget Radiation Effects On Kids: सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, हम टीवी, लैपटॉप और स्मार्टफोन जैसे गैजेट्स से घिरे रहते हैं। ऑफिस हो या घर यह निर्भरता अब एक ‘अदृश्य खतरे’ यानी रेडिएशन में बदल चुकी है। विशेषकर बच्चों के कोमल मस्तिष्क पर इसका असर बेहद घातक हो सकता है जिससे उनके विकास में बाधा आती है।

आधुनिक जीवन में मोबाइल, लैपटॉप और वाई-फाई हमारी जरूरत बन चुके हैं लेकिन इनका गलत इस्तेमाल शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। रेडिएशन का असर तुरंत नहीं दिखता लेकिन यह धीरे-धीरे मानसिक स्वास्थ्य, नींद की गुणवत्ता और हृदय पर प्रभाव डालता है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपने परिवार को इस डिजिटल जहर से सुरक्षित रख सकते हैं।

लैपटॉप इस्तेमाल करने का सही तरीका

अक्सर लोग सोफे या बिस्तर पर बैठकर लैपटॉप को गोद में रखकर काम करते हैं जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। रेडिएशन के सीधे प्रभाव से बचने के लिए हमेशा टेबल का इस्तेमाल करें। काम करते समय अपने और लैपटॉप के बीच कम से कम एक फीट की दूरी रखें। यदि संभव हो तो एक्सटर्नल माउस और कीबोर्ड का उपयोग करें इससे आपके शरीर और डिवाइस के बीच सुरक्षित दूरी बनी रहती है और आंखों पर भी कम तनाव पड़ता है।

स्मार्टफोन और नींद का कनेक्शन

ज्यादातर लोग सोते समय फोन को तकिए के पास या जेब में रखते हैं। यह आदत मस्तिष्क की नसों और दिल की धड़कन पर बुरा असर डालती है। फोन से निकलने वाली किरणें गहरी नींद में खलल डालती हैं। रात को सोते समय फोन को खुद से कम से कम 5-6 फीट दूर रखें या उसे एयरप्लेन मोड पर डाल दें। ऐसा करने से रेडिएशन का स्तर काफी हद तक कम हो जाता है।

वाई-फाई राउटर और बच्चों की सुरक्षा

घर में लगे वाई-फाई राउटर को कभी भी बेडरूम या ऐसी जगह न लगाएं जहाँ बच्चे ज्यादा समय बिताते हों। कोशिश करें कि राउटर को घर के किसी खुले हिस्से या बाहर की दीवार की तरफ लगवाएं। राउटर से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें बच्चों के मानसिक स्तर को कमजोर कर सकती हैं और उनकी एकाग्रता को प्रभावित करती हैं।

बच्चों को गैजेट्स से जितना संभव हो दूर रखें। उनके खेलने और पढ़ने के लिए डिजिटल स्क्रीन के बजाय फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा दें। आज ही इन छोटे बदलावों को अपनाकर आप एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव रख सकते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply