
Image Source : FREEPIK
Quick Samachar: गर्मियों के मौसम में घंटों जूते पहने रखना काफी मुश्किल होता है। ऑफिस जाने वाले लोग घंटों जूते पहने रहते हैं, जिसके कारण पैरों में पसीने और बैक्टीरिया की वजह से दुर्गंध आती है। कई बार पैरों की दुर्गंध शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। पैरों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए लोग डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपाय के जरिए आप आसानी से पैरों की दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। यहां हम आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं।
1. नमक के पानी का इस्तेमाल
नमक त्वचा से नमी को सोख लेता है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। इसके लिए एक टब गुनगुने पानी में आधा कप सेंधा नमक या साधारण नमक मिलाएं। अपने पैरों को 15-20 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें।
2. सिरके का जादुई असर
सिरका एसिडिक होता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। दो हिस्सा पानी और एक हिस्सा सेब का सिरका या सफेद सिरका मिलाएं। इसमें पैरों को 15 मिनट के लिए भिगोएं।
3. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा पसीने के pH स्तर को नियंत्रित करता है और बैक्टीरिया को कम करता है। आप गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पैर भिगो सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा अपने जूतों के अंदर छिड़कने से जूतों की बदबू भी गायब हो जाती है।
4. ब्लैक टी
चाय में मौजूद टैनिक एसिड पसीने की ग्रंथियों को सिकोड़ता है, जिससे पसीना कम आता है। इसके लिए दो टी-बैग्स को पानी में उबालें, फिर उसमें ठंडा पानी मिलाकर उसे गुनगुना कर लें। फिर 20 मिनट तक पैरों को इसमें रखें।
💬 Comments (0)
Leave a Comment