
Image Source : FREEPIK/UNSPLASH
ब्रिस्क वॉक करना हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ब्रिस्क वॉक से सिर्फ वजन कम नहीं होता है बल्कि यह हमारे हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है। हालांकि, कई लोगों को वाकिंग का सही नियम नहीं पता होता है। जिससे उसका उतना फायदा नहीं मिल पाता है। कई लोग ब्रिस्क वॉक के दौरान गटागट पानी पी लेते हैं? क्या यह सही तरीका है? चलिए हम आपको इस लेख में बताते हैं?
क्या वॉक के दौरान पानी पीना चाहिए?
अगर आपको वॉक करते हुए 30 मिनट से अधिक का समय हो गया है तब आपको थोड़ा पानी पीना चाहिए। इस बात का ख्याल रखें कि आपको ज़्यादा पानी नहीं पीना है। सिर्फ उतना ही पानी पीना है जितने में प्यास बुझ जाए और शरीर हाइड्रेटेड रहे। खासकर, अगर आप गर्मियों के मौसम में वॉक कर रहे हैं तो हर 15-20 मिनट में थोड़े-थोड़े घूंट पानी पिएं, यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और थकान को कम करता है लेकिन एक साथ बहुत सारा पानी न पिएं।
कब पीना चाहिए ज्यादा पानी?
जब आप वॉक के लिए निकल रहे हों उसके 10-20 मिनट पहले एक गिलास पानी पिएं। वॉक खत्म करने के 20-30 मिनट बाद बैठकर आराम से पानी पिएं। अगर आपको वाकिंग के दौरान पसीना आ रहा है, तो समझें कि आपको पानी की जरूरत है। यदि वॉक 1 घंटे से ज्यादा हो, तो आप नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ले सकते हैं।
वॉकिंग के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
-
वार्म-अप करें: वॉक शुरू करने से पहले 5 मिनट तक वार्म-अप करें और बाद में स्ट्रेचिंग करें। यह वॉक का सही नियम है। इस तरह से वॉक करने से मांशपेशियों में खिचाव या जोड़ों में अकड़न नहीं आता है
-
आरामदायक जूते पहनें: वॉक करने से पहल ऐसे जूतें पहनें जो आरामदायक हो, साइज़ सही हो और जिसका सोल गद्देदार और मजबूत हो। अगर जूतें में कोई भी समस्या हुई तो आप अच्छी तरह से वॉक नहीं कर पाएंगे।
-
ज़्यादा पानी पीने से बचें: वॉक के बीच में एक साथ पानी न गटकें, इससे पेट में दर्द हो सकता है। साथ ही इस दौरान शरीर का तापमान ज़्यादा हो जाता है इसलिए भूलकर भी बर्फ का ठंडा पानी पीने से बचें।
-
खाना खाने के बाद न करें वॉक: भारी भोजन के तुरंत बाद ब्रिस्क वॉक न करें, कम से कम 20-30 मिनट का अंतर रखें।
-
गलत पोस्चर में चलने से बचें: चलते समय नीचे न देखें, इससे गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है। सीधा चलें, कंधे ढीले रखें, और सामने 10-20 फीट की दूरी पर देखते हुए चलें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें



