Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

हर रोज अनार का जूस पीने से क्या होता है? फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर, जानिए फायदे

अनार का जूस
Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से अनार के जूस को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। क्या आपको भी यही लगता है कि अनार का जूस पीने से सिर्फ खून की कमी को दूर किया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। सही मात्रा में और सही तरीके से अनार के जूस को डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए, महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- अनार के जूस में मौजूद तत्व दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए अनार के जूस का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या पर काबू पाना चाहते हैं, तो भी अनार के जूस की मदद ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज है, तो अनार का जूस पीने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- शरीर को फौलाद सा मजबूत बनाने के लिए अनार के जूस को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। अनार के जूस में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। रेगुलरली सही मात्रा में और सही तरीके से अनार का जूस पिएं और अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं। कमजोरी दूर कर ऊर्जावान महसूस करने के लिए भी अनार के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

सेहत के लिए वरदान- अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अनार का जूस पीना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए भी अनार के जूस को पीने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं, अनार के जूस में मौजूद तत्व याददाश्त को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर अनार का जूस आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply