Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

मथुरा नाव हादसे का लाइव VIDEO आया सामने, यमुना में जान बचाने को छटपटाते दिखे लोग, मंजर देख कांप जाएगी रूह

मथुरा नाव हादसे का लाइव VIDEO आया सामने, यमुना में जान बचाने को छटपटाते दिखे लोग, मंजर देख कांप जाएगी रूह

Mathura Boat Accident Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार करीब 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्टीमर को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। स्टीमर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन लापता श्रद्धालुओं की तलाश अभी भी जारी है।

10 लोगों की मौत

बताया गया कि स्टीमर में कुल 37 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है, 8 घायल हैं, 14 लोग सुरक्षित हैं और 5 अभी भी लापता हैं। पहले आशंका जताई जा रही थी कि कुछ लोग स्टीमर के नीचे दबे हो सकते हैं, लेकिन स्टीमर निकलने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ श्रद्धालु नदी में डूबते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि पंजाब और स्थानीय प्रशासन लगातार संपर्क में हैं और सहायता के लिए टीमें भेजी गई हैं। साथ ही जगराओं और लुधियाना में 24×7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

मथुरा जिला प्रशासन ने भी हेल्पलाइन नंबर 0565-2403200 जारी किया है। इसके अलावा जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और एसपी ग्रामीण के मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply