Guerrilla 450 हुई महंगी! Royal Enfield ने चुपचाप बढ़ाए दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Guerrilla 450 हुई महंगी! Royal Enfield ने चुपचाप बढ़ाए दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

अगर आप Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. कंपनी ने इस पॉपुलर रोडस्टर बाइक की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अलगअलग वैरिएंट के मुताबिक अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले 2,044 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे. हालांकि राहत की बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक के इंजन, डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Guerrilla 450 हुई महंगी! Royal Enfield ने चुपचाप बढ़ाए दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Royal Enfield Guerrilla 450 इंजन

पहले की तरह ही उसी दमदार इंजन के साथ उपलब्ध रहेगी. इसमें 452cc का लिक्विडकूल्ड, सिंगलसिलेंडर इंजन मिलता है, जो लगभग 39 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को बेहतर संतुलन देने के लिए बाइक में स्टील ट्विनस्पार फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, खराब रास्तों पर भी आरामदायक राइड के लिए आगे की तरफ इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.

Variant पुरानी एक्सशोरूम कीमत नई एक्सशोरूम कीमत कीमत में बढ़ोतरी
Apex Red Rs. 2,49,194 Rs. 2,51,063 Rs. 1,869
Apex Green Rs. 2,56,387 Rs. 2,58,309 Rs. 1,922
Apex Black
Twilight Blue Rs. 2,49,194 Rs. 2,51,063 Rs. 1,869
Shadow Ash Rs. 2,67,116 Rs. 2,69,119 Rs. 2,003
Peix Bronze
Smoke Silver
Brava Blue Rs. 2,72,479 Rs. 2,74,523 Rs. 2,044

Royal Enfield Guerrilla 450 फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस हिस्से में भी कोई बदलाव नहीं किया है. बाइक में पहले की तरह 5इंच का गोल मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके जरिए राइडर कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन देख सकते हैं. साथ ही टर्नबायटर्न नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है, जिससे शहर और हाईवे दोनों जगह सफर आसान हो जाता है.

Royal Enfield Guerrilla 450 वेरिएंट

फिलहाल Apex Black, Pix Bronze और Smoke Silver वैरिएंट्स की कीमतों में किसी बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है. अगर आप Guerrilla 450 खरीदने का मन बना चुके हैं, तो शोरूम जाने से पहले नई एक्सशोरूम कीमत जरूर जांच लें, ताकि आपके बजट पर इसका असर पहले से समझ में आ सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *