Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Asha Bhosle Heart Attack: दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

Asha Bhosle Heart Attack: दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

Asha Bhosle Heart Attack: मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि सिंगर को हार्ट अटैक आया है। फिलहाल मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से सिंगर की स्थिति को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

फिल्मी दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 11 अप्रैल को हार्ट अटैक आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर मने इस खबर की पुष्टि की है। लेकिन, इससे ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अस्पताल के डॉक्टर ने क्या कहा?

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर Pratit Samdani ने आशा भोसले की हेल्थ को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें शनिवार 11 अप्रैल को हार्ट अटैक आया, जिसके बादत उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई में एडमिट कराया गया। उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में एडमिट किया गया है, जहां पर सिंगर का ट्रीटमेंट चल रहा है।

परिवार की ओर से कुछ नहीं कहा गया

मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पहुंचे हैं, हालांकि, गायिका के परिवार के सदस्यों की तरफ से इस मामले को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं किया गया है। आशा भोसले के फैंस इस खबर से काफी परेशान हो गए हैं। सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। उनके गाने लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। आशा भोसले इस इंडस्ट्री में 70 साल से ज्यादा वक्त से एक्टिव हैं और अपने आवाज के जरिए लोगों का मनोरंजन करती रही हैं।

कई भाषाओं में गा चुकी हैं आशा भोसले

आशा भोसले (Asha Bhosle) ने साल 1948 में अपना पहला गाना गाया था, जो कि सावन आया है, ये गाना फिल्म चुनरिया का था। अभी तक के अपने करियर में उन्होंने लगभग 16000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा जैसी भाषाओं में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

शाम को अचानक बिगडी तबीयत

बताया जा रहा है कि आज शाम को अचानक आशा भोसले की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इमरजेंसी में एडमिट करवाया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। अभी उनके परिवार की तरफ से गायिका की हेल्थ को लेकर अपडेट आना बाकी है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply