SUV और सेडान सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर, SkodaVolkswagen ला रही हैं दमदार नए मॉडल

SUV और सेडान सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर, SkodaVolkswagen ला रही हैं दमदार नए मॉडल

Skoda और Volkswagen भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में हैं. पिछले कुछ सालों में दोनों कंपनियों ने भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नए मॉडल पेश किए हैं. अब दोनों ब्रांड आने वाले समय में कई नई कारें और एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं. खास बात यह है कि इनमें कुछ डीजल मॉडल भी शामिल हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कौनकौन सी गाड़ियां लॉन्च हो सकती है.

SUV और सेडान सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर, SkodaVolkswagen ला रही हैं दमदार नए मॉडल

Skoda Slavia Facelift

अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia का नया फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि इसे 17 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जा सकता है. नई Slavia में पहले से ज्यादा आकर्षक फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन की एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी लाइट बार, नए अलॉय व्हील और बदले हुए टेललैंप देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा केबिन में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और कुछ नए फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसमें 1.0लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे 6स्पीड मैनुअल और नए 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है. वहीं 1.5लीटर TSI इंजन 7स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध रहेगा.

Skoda Superb Diesel 4×4

Skoda भारत में फिर से डीजल इंजन वाली कारें लाने की तैयारी कर रही है. इस कार को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. उम्मीद है कि इसे इस साल के त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा.यह कार पूरी तरह तैयार यूनिट के रूप में भारत आएगी और सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इसमें 2.0लीटर TDI टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगा.

Skoda Kylaq Sportline

इस समय कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बन चुकी है. अब कंपनी इसका नया Sportline वेरिएंट भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.इस वेरिएंट में ब्लैक फिनिश वाले बाहरी हिस्से, स्पोर्टी डिजाइन और कुछ नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें वही 1.0लीटर, तीनसिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी इसमें नया 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दे सकती है.

Skoda Octavia RS

Skoda की परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS को भारतीय ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. पहली खेप की 100 यूनिट्स जल्दी बिकने के बाद अब कंपनी इसकी दूसरी खेप लाने की तैयारी कर रही है.

इस कार में 2.0लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 265 hp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, शानदार ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ और पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *