Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

सौंफ-धनिया और गोंद कतीरा का मिश्रण, भयंकर गर्मी में है अमृत समान, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल?

सौंफ-धनिया और गोंद कतीरा का मिश्रण
Image Source : UNSPLASH

भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में सौंफ, धनिया और गोंद कतीरा का देसी मिश्रण किसी अमृत से कम नहीं माना जाता। ये तीनों ही चीजें तासीर में ठंडी होती हैं और शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ लू, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याओं से बचाने में मदद करती हैं। अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो यह गर्मियों में सेहत को फिट और तरोताजा बनाए रखने का आसान और असरदार उपाय साबित हो सकता है।

क्यों है ये मिश्रण इतना फायदेमंद?

  • शरीर को देता है ठंडक: सौंफ, धनिया और गोंद कतीरा तीनों की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर का तापमान कंट्रोल करने में मदद करती है और लू से बचाती है।

  • डिहाइड्रेशन से बचाव: यह मिश्रण शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है।

  • पाचन को बनाता है बेहतर: सौंफ और धनिया पेट को ठंडा रखते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं।

  • एनर्जी बनाए रखता है: गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हल्की ऊर्जा भी देता है, जिससे कमजोरी महसूस नहीं होती।

  • स्किन के लिए भी फायदेमंद: यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है, जिससे गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स जैसे रैशेज और पिंपल्स कम होते हैं।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच धनिया रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे छान लें। इसमें पहले से भिगोया हुआ 1 छोटा चम्मच गोंद कतीरा मिलाएं. स्वाद के लिए शहद डाल सकते हैं। ठंडा करके पिएं। इस मिश्रण को ठंडे पानी या दूध में मिलाकर शरबत की तरह भी लिया जा सकता है, जो गर्मी में तुरंत राहत देता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply