Washington Sundar बोले बल्लेबाजी में अलग रोल रोमांचित करते हैं, Gautam Gambhir ने बढ़ाया मेरा Confidence

Washington Sundar बोले बल्लेबाजी में अलग रोल रोमांचित करते हैं, Gautam Gambhir ने बढ़ाया मेरा Confidence

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने कहा कि वह बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर उतरने के लिए तैयार हैं क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी में अलगअलग भूमिकाएं रोमांचित करती हैं।
वाशिंगटन की खेल के विभिन्न प्रारूपों में भूमिकाएं बदलती रहती हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और उन्होंने नाबाद 52 रन बनाए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।

Washington Sundar बोले बल्लेबाजी में अलग रोल रोमांचित करते हैं, Gautam Gambhir ने बढ़ाया मेरा Confidence

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अक्षर पटेल के साथ 102 रन की अटूट साझेदारी की। कप्तान शुभमन गिल की 80 रन की पारी के बाद इन दोनों ने मिलकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया।
वाशिंगटन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे अलगअलग भूमिकाएं निभाना रोमांचक लगता है। बहुत कम खिलाड़ियों को अलगअलग भूमिकाएं निभाने का मौका मिलता है। इससे मुझे अलगअलग परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम को जीत दिलाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करता हूं। खेल की अलगअलग परिस्थितियों और अलगअलग चरणों में खेलना रोमांचक होता है।’’

वॉशिंगटन ने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक बल्लेबाज के रूप में उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा के प्रभाव को भी स्वीकार किया।
उन्होंने कहा, ‘‘गौती भाई ने हमेशा मुझे बताया कि मैं बल्लेबाजी में क्या खास योगदान दे सकता हूं। उन्होंने मुझे मेरे खेल के बारे में समझाया। गुजरात टाइटंस में आशीष नेहरा ने मुझे एक व्यक्ति के रूप में और एक क्रिकेटर के रूप में खुद को बेहतर ढंग से समझने में बहुत मदद की है।’’

वाशिंगटन ने कहा,‘‘एक ऑलराउंडर के रूप में मुझे लगता है कि हर दिन सुधार करने की कोशिश करना, अपने खेल को समझना और परिस्थिति के अनुसार खेलना बहुत जरूरी है। अधिक मैच खेलने से भी मदद मिलती है। आपको विभिन्न परिस्थितियों का सामना करने का मौका मिलता है। इससे आप समझ पाते हैं कि आप वास्तव में क्या कर सकते हैं।

आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।’’
तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने कहा कि टीम को ऐसे खिलाड़ियों से बहुत फायदा मिलता है जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं।
वाशिंगटन ने कहा, ‘‘मेरे लिए ऑलराउंडर होना बहुत बड़ा सौभाग्य है। मेरा मतलब है कि किसी भी टीम में जितने अधिक ऑलराउंडर होंगे टीम को उतना अधिक फायदा मिलेगा क्योंकि तब आप परिस्थितियों के अनुसार खेल सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि आपके पास विकल्पों की कमी है। हम दुनिया भर में बहुत क्रिकेट खेलते हैं। परिस्थितियां काफी अलग होती हैं। आज का दिन हम सभी के लिए अच्छा रहा।’’
वाशिंगटन ने कप्तान गिल और साथी ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, ‘‘विकेट से गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी। शुभमन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और श्रेयस अय्यर के साथ उनकी साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी।

अक्षर ने शानदार बल्लेबाजी की और हर बार महत्वपूर्ण मौके पर चौके लगाए जिससे काम आसान हो गया।’’
वॉशिंगटन ने तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की भी प्रशंसा की, जिन्होंने नौ ओवर में 61 रन देकर बेन डकेट और जैकब बेथेल के विकेट लिए।
उन्होंने कहा, ‘‘गुरनूर ने शुरू से अपना जज्बा दिखाया है। मैंने उन्हें पिछले कुछ वर्षों में गुजरात टाइटंस में एक साथ खेलते हुए करीब से देखा है। चाहे मैच हो या अभ्यास सत्र, वह हमेशा अपना सब कुछ झोंक देते हैं। इस मैच में जीत में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *