Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

पति बना हैवान, हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया, 4 साल के बेटे ने खोला राज, जांच जारी

सांकेतिक फोटो।
Image Source : PEXELS

ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायघर थाना क्षेत्र के जोड़िंगा पंचायत के बोरगांव गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर सबूत छुपाने के लिए उसके शव को घर के शौचालय के टैंक में दफना दिया। हालांकि, आरोपी के 4 साल के बेटे ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले सुबास गोंड अपनी पत्नी मनई गंड और बच्चों के साथ शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब पूरा परिवार घर लौटा, तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि सुबास को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया।

यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुबास ने अपनी पत्नी मनई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद सुबास ने इस अपराध को छिपाने की कोशिश की। उसी रात उसने मनई के शव को घर के शौचालय के टैंक में डालकर दफना दिया ताकि किसी को इस घटना का पता न चल सके।

मासूम बच्चे ने किया हत्या का खुलासा

इस पूरी घटना का एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया। आरोपी का चार साल का छोटा बेटा अपने पिता की इस दरिंदगी को देख नहीं सका। मासूम बच्चे ने जो कुछ देखा, उसे सहन नहीं कर पाया और उसने पड़ोसियों और रिश्तेदार को पूरी घटना बता दी। जब रिश्तेदारों और गांव वालों को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने सुबास से पूछताछ की। पहले तो वह बात को छिपाने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब ग्रामीणों ने सख्ती दिखाई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही रायघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेप्टिक टैंक से शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पति सुबास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी ने शराब पी रखी थी- आरोपी का भाई

आरोपी के भाई ने कहा- “मेरे भाई ने भाभी की हत्या कर के लाश को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। हम तो बाहर थे, इसीलिए हम जान नहीं पाए। उन्होंने शराब पी रखी थी। जब भाई को होश आया तो वो कहने लगा कि वह भी फांसी लगा कर अपनी जान दे देगा। रात को लगभग 9 बजे पुलिस आई और लाश को बाहर निकाला गया। दोनों ने एक दूसरे से झगड़ा किया था और अक्सर वे झगड़ा किया करते थे। भाई को पुलिस ले गई है।”

हत्या की यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गई है। एक तरफ जहां पति द्वारा पत्नी की इस तरह हत्या किए जाने से लोग स्तब्ध हैं। वहीं, एक छोटे बच्चे द्वारा सच्चाई सामने लाना लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply