
Image Source : YOUTUBE – @SHAHEEN SYED
अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक की तलाश में हैं, तो घर पर बना हुआ छोले चाट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि बिना तेल और ज्यादा मसालों के भी इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह रेसिपी हल्की, पौष्टिक और फिटनेस का ध्यान रखने वालों के लिए एकदम परफेक्ट है।
छोले चाट के लिए सामग्री:
छोले दो कप, लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच, धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, जीरा पाउडर एक छोटा चम्मच, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, काला नमक आधा छोटा चम्मच, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, पानी 3 बड़े चम्मच, तेल 1 बड़ा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, कटा हुआ अदरक, नमक स्वाद अनुसार, एक कटा हुआ प्याज, दो कटी हुई हरी मिर्च, एक टमाटर, 1 छोटा चम्मच इमली का रस, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, हरी धनिया कटी हुई
छोले चाट कैसे बनाएं?
-
पहला स्टेप: छोले चाट बनाने के लिए सबसे पहले दो कप छोले को सात से आठ घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
-
दूसरा स्टेप: तय समय के बाद, छोले को कुकर में उबाल लें। ध्यान रखें छोला सिर्फ पकना चाहिए गलना नहीं चाहिए। तीन चार सिटी आने तक पकाएं।
-
तीसरा स्टेप: अब एक छोटी कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
चौथा स्टेप: अब गैस ऑन करें उसपर एक कड़ाही रखें। कड़ाही में सिर्फ एक चम्मच तेल डालें और फिर उसमें तैयार किया हुआ मसाला डालें और हल्का गर्म होने पर उसमें छोले डालें। जब छोले में मसाला अच्छी तरह मिल जाए तब गैस बंद कर दें।
-
पांचवां स्टेप: अब छोले में एक बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
छटवां स्टेप: अब आखिर में 1 छोटा चम्मच इमली का रस, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच और बारीक कटी हरी धनिया डालकर मिलाएं। आपका छोले चाट बनकर तैयार है।



