
Image Source : INSTAGRAM
Quick Samachar: आजकल हर कोई मोटापे को लेकर परेशान है, लेकिन दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है जो अपने पतले और दुबलेपन से दुखी रहते हैं। क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे कम वजन वाला इंसान कौन था, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्द है। इस लड़की का नाम लुसिया जाराटे था, जिसका वजन एक बिल्ली और नवजात बच्चे से भी कम था। आपको भले ही इस बात पर विश्वास न हो लेकिन ये पूरी तरह सच है। जब लुसिया की उम्र 17 साल थी तो उसका वजन मात्र 2.13 किलो था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में लुसिया का नाम ‘लाइटेस्ट पीपल ऑन अर्थ’ से दर्ज है। आइये जानते हैं कि आखिर लुसिया जाराटे का वजन क्यों नहीं बढ़ा और उनकी लंबाई कितनी थी।
दुनिया का सबसे कम वजन वाला इंसान
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, लुसिया 2 जनवरी 1863 को मैक्सिको में पैदा होने वाली एक लिलीपुट सिंड्रोम के पीड़ित लड़की थी। लुसिया जब पैदा हुई थी तो उसका वजन मात्र 1.1 किलो था। कुछ दिनों बाद उनकी लंबाई केवल 67 सेंटीमीटर जो करीब 26.8 इंच होती है हो गई और वजन 1.13 किलो था। बहुत मेहनत करने के बाद 17 साल की उम्र में उनका वजन 2.13 किलो ही हुआ। जब लुसिया 20 साल की हुईं तो उनका वजन बढ़कर लगभग करीब 5.9 किलो हो गया था, जो औसत से कम ही था।
दुनिया की सबसे हल्की लड़की
लुसिया इतनी हल्की थीं कि उन्हें कोई भी एक हाथ से आसानी से उठा सकता था। वजन और लंबाई इतनी कम होने के बाद भी उनकी फुर्ती और सोच-समझ गजब की थी। डॉक्टर्स की मानें तो उन्हें ‘लिलीपुटियन’ सिंड्रोम (माइक्रोसेफेलिक ऑस्टियोडिस्प्लास्टिक प्राइमॉर्डियल ड्वार्फिज्म टाइप II) था। मात्र 26 साल की लुसिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मैक्सिकन लिलीपुट के नाम से मशहूर लुसिया ने अमेरिका के सर्कस और साइड शो में हिस्सा लेकर पूरी दुनिया में नाम कमाया। उनकी लंबाई और वजन के अलावा उनकी पढ़ाई लिखाई और कई भाषा बोलने की वजह से वो अपने समय की सबसे महंगी परफॉर्मर्स में से एक थीं।
दुनिया की सबसे पतली लड़की
मेडिकल साइंस की दुनिया में सबसे छोटी और कम वजन वाली लुसिया 1889 में एक बर्फीले तूफान में फंस गई थीं। ठंड लगने से वो हाइपोथर्मिया की शिकार हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 26 साल की उम्र में लुसिया अमेरिका और यूरोप में काफी चर्चित हो गई थीं। दूर-दूर से लोग लुसिया को देखने आते थे।
💬 Comments (0)
Leave a Comment