इंसानियत फिर शर्मसार… दिव्यांग अकाउंटेंट से दरिंदगी, पहले लिफ्ट देकर दोस्ती, फिर प्यार का नाटक कर बनाए संबंध​​​​

इंसानियत फिर शर्मसार… दिव्यांग अकाउंटेंट से दरिंदगी, पहले लिफ्ट देकर दोस्ती, फिर प्यार का नाटक कर बनाए संबंध​​​​

Gurugram Crime News: गुरुग्राम के पटौदी इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. जी हां, यहां एक दृष्टिबाधित सरकारी कर्मचारी ने एक युवक पर भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने, बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने और धमकाने का आरोप लगाया है. पीड़िता पटौदी के एक सरकारी विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है. आरोप है कि, युवक ने दिव्यांग अकाउंटेंट युवती को लिफ्ट लेकर विश्वास जीता था. फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली से लौटते वक्त हुई थी पहली मुलाकात

पीड़िता के मुताबिक, कुछ समय पहले दिल्ली से लौटते समय एक युवक ने उसे अपनी कार से लिफ्ट दी थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को मददगार और भरोसेमंद व्यक्ति के तौर पर पेश किया. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और जान-पहचान दोस्ती में बदल गई. आरोप है कि, युवक ने पीड़िता को कई बार रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया. इसी दौरान उसने कथित तौर पर पीड़िता के सामने प्रेम संबंध का प्रस्ताव भी रखा, जिसे उसने स्वीकार नहीं किया. इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही.

होटल ले जाकर जबरदस्ती करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, एक दिन आरोपी पीड़िता को बहाने से होटल लेकर गया. वहां उसकी दृष्टिबाधित होने की स्थिति का कथित तौर पर फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसका शोषण जारी रखा.

ATM कार्ड और PIN हासिल कर निकाले पैसे

मामले में आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया गया है. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसका ATM कार्ड और PIN हासिल कर लिया था. इसके बाद उसकी जानकारी के बिना बैंक खाते से करीब 1.5 लाख रुपये निकाल लिए गए. जब पीड़िता को इस रकम के बारे में पता चला तो उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे.

पैसे लौटाने के बहाने फिर बुलाया

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने रकम लौटाने का भरोसा देकर उसे दोबारा मिलने के लिए बुलाया. वह अपने पैसे वापस लेने की उम्मीद में उससे मिलने पहुंची, लेकिन वहां भी आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की.

शिकायत करने पर दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने पैसे लौटाने और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी ने कथित तौर पर दबाव बनाने की कोशिश की. आरोप है कि उसने धमकी दी कि अगर मामला पुलिस तक पहुंचा तो वह पीड़िता का नाम लिखकर आत्महत्या कर लेगा. इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पटौदी थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *