​​​कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर इलाज करने का करता है दावा, अलका लांबा ने वीडियो शेयर कर बताया ढोंगी​​​​

​​​कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर इलाज करने का करता है दावा, अलका लांबा ने वीडियो शेयर कर बताया ढोंगी​​​​
Featured Image

सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी बाबा या स्वयंभू धार्मिक व्यक्ति के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक नए कथित बाबा को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर इन्हें ‘चुंबन बाबा’ या ‘चुम्मन बाबा’ के नाम से वायरल किया जा रहा है. वायरल वीडियो और पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह बाबा लोगों, खासकर महिलाओं के हाथ चूमकर या स्पर्श करके उनकी बीमारी, दर्द और परेशानियों को दूर करने का दावा करते हैं. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन कांग्रेस नेता Alka Lamba ने वीडियो जारी सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस नेता Alka Lamba ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, कईं बार देखा गया है की पढ़ी-लिखी महिलाएं भी पीछे नहीं हैं इन बाबाओं को भगवान मानने और इनके पाँव धो कर पीने में – पूरा परिवार के महिलाओं को ऐसा करने से रोकने की बजाय उन्हें प्रोत्साहित करते दिखते हैं – इन सब का मानसिक इलाज ज़रूरी है.

कहां के हैं चुंबन बाबा?

सोशल मीडिया पर इन दिनों “चुंबन बाबा” या “किसिंग बाबा” का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगने वाले एक दरबार में बाबा लोगों, खासकर महिलाओं के हाथ चूमकर उनकी बीमारियां और परेशानियां दूर करते हैं. इससे पहले 2018 में असम में भी ऐसे ही दावे करने वाले एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया गया था.

वही बात करें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बाबाओं को लेकर तो हर दिन कोई न कोई किसी न किसी दावे को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इससे पहले भी देश के अलग-अलग राज्यों, खासकर असम समेत कई जगहों पर ऐसे स्वयंभू बाबाओं के मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर अंधविश्वास फैलाने, लोगों को गुमराह करने और कथित ठगी के आरोप लगे थे. ऐसे मामलों में प्रशासन ने कई बार कार्रवाई भी की है. विशेषज्ञ लोगों से अपील करते हैं कि किसी भी वायरल दावे या चमत्कार पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और इलाज के लिए केवल योग्य चिकित्सकों से ही सलाह लें.

चुम्मन बाबा को लेकर सोशल मीडिया में क्या चल रहा है?

@speak000000 नाम के एक यूजर ने वीडियो जारी करते हुए लिखा कि, मार्केट एक नया “चुम्मन बाबा” आ गया है , महिलाओं को चूमकर इलाज करके, अंदरूनी प्रक्रिया को जागरूक कर देता है फिर इलाज शुरू. Archna Singraul नाम के एक यूजर ने लिखा कि, मार्केट में आए चुम्मन बाबा चुम्मी लेकर इलाज करते हैं. @SaritaSahu_xyz नाम के एक यूजर ने लिखा कि, चुम्मन बाबा एक चुम्मी में महिलाओं की सारी बीमारियां भगा देते हैं… अंधविश्वास इस हद तक बढ़ चुका है कि कुछ लोग ऐसे बाबाओं को भगवान से मिला हुआ वरदान मानने लगते हैं..!! आखिर ये कौन सा वरदान है जो सिर्फ चुम्मा देकर बीमारियां ठीक कर देता है..!! अगर चुम्मा लेने से ही हर बीमारी ठीक होने लगे तो फिर अस्पताल डॉक्टर और दवाइयों की क्या जरूरत रह जाएगी..!!

@syedfizah नाम के एक यूजर ने लिखा कि, चुम्मन बाबा… मार्केट में फिर से एक नया बाबा आ चुका है. सोशल मीडिया और इस बाबा की वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रही है, लोग इसे चुम्मन बाबा कह कह रहे है. दावा है के ये बाबा महिलाओं के हाथ या पैर चूम कर दुख, दर्द और बीमारी, परेशानी को दूर कर रहा है, अभी इस बात की पुष्टि नही हुई है के ये बाबा कहा का है और इसका असली नाम क्या है. हमारे देश में हर दूसरे दिन ऐसे ढोंगी बाबा मार्केट में आ जाते है. ढोंगी बाबा कभी लोगों की किस्मत नहीं बदलते, वो सिर्फ लोगों की कमजोरियों को अपना कारोबार बना लेते हैं. हैरानी बाबा पर नहीं होती, हैरानी उन लोगों पर होती है जो हर बार ठगे जाने के बाद भी अंधविश्वास को छोड़ने के बजाय उसे और मज़बूती से पकड़ लेते हैं.

.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *