खीरे की लस्सी रेसिपी
Image Source : INDIA TV

Quick Samachar: दिन के वक्त घर से बाहर निकलने पर सूरज की रोशनी चुभने लगी है। जरा देर धूप में निकलते ही शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और डाइट में पानी से भरपूर खीरा और छाछ जैसी चीजों को शामिल करें। कुछ ठंडा और टेस्टी पीना है तो इसके लिए खीरे की लस्सी बना सकते हैं। खीरे की लस्सी बहुत टेस्टी और शरीर को ठंडा रखने वाली ड्रिंक है। इसमें खीरा के अलावा थोड़ा अदरक, हरा धनिया और कुछ मसाले मिलाकर लस्सी तैयार की जा सकती है। गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए खीरे की लस्सी परफेक्ट है। फटाफट नोट कर लें खीरे की लस्सी बनाने की रेसिपी।

खीरे की लस्सी रेसिपी

पहला स्टेप- लस्सी बनाने के लिए आप दही लें, ठंडा करने के लिए आधाकप बर्फ के टुकड़े, स्वादानुसार काला नमक, 1 बड़ा चम्मच कटा अदरक, 1 खीरा और थोड़ा हरा धनिया पत्ती ले लें। ताजा कुटी काली मिर्च भी मिला सकते हैं। लस्सी बाने के लिए मिक्सी या ब्लैंडर का इस्तेमाल करें।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले सारी चीजों को अच्छी तरह से धो लें। अब इन्हें टुकड़ों में काट लें और ब्लेंडर में डाल दें। अब मिक्सी या ब्लैंडर में हंग कर्ड डालें और बर्फ डालकर अच्छी तरह 2-3 बार चलाएं। दही जब अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसमें कटा खीरा, हरा धनिया, अदरक और मसाले डालकर ब्लैंड कर लें।

तीसरा स्टेप- तैयार है एकदम ठंडी और घर पर बनी स्वादिष्ट खारी लस्सी, इसे आप सुबह पी सकते हैं या खाने के साथ भी ले सकते हैं। धूप में निकलने से पहले 1 गिलास खीरा लस्सी पीने से लू लगने से बचा जा सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

खीरा लस्सी के फायदे

लस्सी को दही से तैयार किया जाता है और दही पेट के लिए प्रोबायोटिक का काम करती है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी12 के अलावा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग करते हैं।  खीरा और दही साथ में मिलकर सुपरकूल इफेक्ट देते हैं। खीरा की तासीर ठंडी होती है जो गर्मी से बचाता है और शरीर को हाइट्रेडेट रखता है। खीरा लस्सी पीने से जल्दी भूख भी नहीं लगती और इससे वजन कम होता है। इससे गर्मी का असर कम होता है।