Barabanki News : दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख; रंजिश में आगजनी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Barabanki News : दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख; रंजिश में आगजनी का आरोप, मुकदमा दर्ज
Barabanki News : दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख; रंजिश में आगजनी का आरोप, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। जिले के असंद्रा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात आग लगने की घटना में दो परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराने विवाद के बाद आगजनी का आरोप

जानकारी के अनुसार, असंद्रा थाना क्षेत्र के बनियन पुरवा मजरे धनौली खास निवासी अमरनाथ रावत ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले गांव के चेतराम रावत और अन्य लोगों के साथ उनका विवाद और मारपीट हुई थी। उनका कहना है कि उस समय पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात आरोपियों ने उनके खरफूस के मकान में आग लगा दी।

दो परिवारों की गृहस्थी हुई राख

आग की लपटें उठती देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अमरनाथ रावत के घर में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने गांव के ही विश्वनाथ के घर में भी आग लगा दी। इस घटना में उनके घर का सामान भी जलकर नष्ट हो गया, जिससे दोनों परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलने पर असंद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *