1500 रुपये के लिए सगी मां बनी सौदागर! 16 साल की नाबालिग बेटी और बहन को देहव्यापार में धकेला, पुलिस ने किया भंडाफोड़

1500 रुपये के लिए सगी मां बनी सौदागर! 16 साल की नाबालिग बेटी और बहन को देहव्यापार में धकेला, पुलिस ने किया भंडाफोड़

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. एक 36 वर्षीय महिला अपनी ही 16 साल की नाबालिग बेटी और सगी बहन को देहव्यापार के धंधे में धकेल रही थी. नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र के भगत नगर इलाके में किराए के मकान में यह अवैध गतिविधि चल रही थी.

क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग को सूचना मिली तो टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. छापे में नाबालिग पीड़िता और आरोपी की बहन को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. आरोपी महिला मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और कुछ समय से नागपुर में किराए के मकान में रह रही थी. उसके पति मजदूरी का काम करते हैं.

महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नाबालिग पीड़िता को बाल कल्याण समिति के जरिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उसे देखभाल और काउंसलिंग दी जा रही है.

पुलिस जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कोई शामिल तो नहीं था. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग हैरान हैं कि एक मां अपनी ही संतान के साथ ऐसा कैसे कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *