अब ऑनलाइन ऑर्डर करने पर भी मिलेगा LPG सिलिंडर, Swiggy वाले सीधा पहुचाएंगे घर

अब ऑनलाइन ऑर्डर करने पर भी मिलेगा LPG सिलिंडर, Swiggy वाले सीधा पहुचाएंगे घर

स्विगी इंस्टामार्ट ने एचपीसीएल के साथ मिलकर भारत की पहली ऑनडिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सेवा बेंगलुरु में शुरू की है।

अब ऑनलाइन ऑर्डर करने पर भी मिलेगा LPG सिलिंडर, Swiggy वाले सीधा पहुचाएंगे घर

भारत के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भारत की पहली ऑन डिमांड LPG सिलिंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की जा सके।

यह पहल घर की एक जरूरी चीज को इंस्टेंट डिलीवरी इकोसिस्टम में लाती है और Indtamart पर HPCL के नए ‘HP Navya’ 10 kg कम्पोजिट LPG सिलिंडर की शुरुआत करती है।

बंगलुरु से सर्विस की शुरुआत

यह सर्विस सबसे पहले बंगलुरु में शुरू होगी, जिससे ग्राहक मॉर्डन घरों के लिए डिजाइन किए गए नेक्स्ट जेनरेशन के कम्पोजिट LPG सिलिंडर ‘HP Navya’का ऑर्डर दे सकेंगे। यह सिलिंडर हल्का है, इसमें जंग नहीं लगता और बेहतर सुविधा है।

ट्रांसपेरेंट बॉडी के साथ मेटल वाला सिलिंडर भी मिलेगा

इसकी ट्रांसपेंरेंट बॉडी ग्राहकों को आसानी से गैस का लेवल देखने की सुविधा देती है, जबकि इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, कामकाजी लोगों, छात्रों और ऐसे घरों के लिए उपयुक्त बनाता है जो LPG का एक सुविधाजनक दूसरा विकल्प चाहते हैं। HP Navya से साथ Instamart HPCL का 5 kg वाला मेटल LPG सिलिंडर भी उपलब्ध कराएगा।

सिलिंडर के लिए नहीं होगी LPG कनेक्शन की जरूरत

इस सर्विस की एक खास बात यह है कि ऑर्डर देने के लिए ग्राहकों के पास पहले से कोई घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। पहली बार की खरीदारी को नए सिलिंडर की खरीदारी माना जाएगा, जबकि बाद के ऑर्डर रीफिल रिक्वेस्ट की तरह होंगे, जिसमें ग्राहकों को डिलीवरी के समय खाली HPCL सिलिंडर वापस करना होगा।

किराने के सामान के बाद अब सिलिंडर की डिलीवरी

Instamart के CEO अमितेश झा ने कहा कि Instamart ने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए किराने के सामान से आगे बढ़कर अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। HPCL के साथ, हम उस सुविधा को घर की एक जरूरी सर्विस तक बढ़ा रहे हैं और ग्राहकों की उम्मीद के मुताबिक सुरक्षा और भरोसे के मानकों को बनाए रखते हुए LPG को Instamart पर ला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *