Viral Video: क्या हुआ जब समोसे वाले की बेटी ने बताया वो CA बन गई? गरीब बाप का रिएक्शन देख रो पड़ेंगे

Viral Video: क्या हुआ जब समोसे वाले की बेटी ने बताया वो CA बन गई? गरीब बाप का रिएक्शन देख रो पड़ेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गरीब समोसे बनाने की बेटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो बता रही है कि, उसने सीए की परीक्षा पास कर ली है। इस दौरान बूढ़े और गरीब पिता का जो रिएक्शन आता है वो सीधे दिल का छू रहा है।

Viral Video

Viral Video:  हर माता-पिता का सपना होता है कि, वो अपने बच्चों को खुद से भी बड़े मुकाम पर देखें। लेकिन इसे बहुत कम बच्चे पूरा कर पाते हैं। लेकिन जिनकी औलाद ये कर लेती है। उनके माता-पिता के चेहरे पर जो सुकून और भावुकता आती है वो दुनिया का सबसे बड़ा गौरवंतित करने वाला पल होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही गरीब पिता और बेटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें बेटी समोसे तल रहे पिता को जब आकर बताती है कि, उसने सीए की परीक्षा पास कर ली है तो पिता बेहद भावुक हो जाता है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। अब यही वीडियो  इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 CA की परीक्षा पास करने के बाद पिता और बेटी का सबसे भावुक पल

पिता और बेटी के इस वायरल वीडियो को Adesh_26 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘पापा, मैं CA बन गई…. पापा की आँखों में खुशी के आँसू आ गए। रिजल्ट आया, बेटी रोने लगी।माँ ने सोचा शायद फिर फेल हो गई। प्यार से बोली…. कोई बात नहीं, अगली बार हो जाएगा…बेटी ने आँसू पोंछते हुए कहा “अब तो हो गया मम्मा…” फिर पापा के पास जाकर बोली“पापा, मैं CA बन गई!” पापा की आँखों में खुशी के आँसू आ गए।उस पल में सालों की मेहनत और भरोसा दोनों सफल हो गए।हर बेटी के सपने के पीछे परिवार का त्याग और विश्वास होता है। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेटी की सफलता पर पिता बेहद खुश है। वहीं, लड़की भी बेहद भावुक नजर आ रही है।  पूरा परिवार लड़की के पास होने से खुश है।

Viral Video देख यूजर्स हुए इमोशनल

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 20 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 9700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘बच्चों की सफलता पर माता पिता को सबसे ज्यादा खुशी होती है’। दूसरा लिखता है, ‘माता-पिता को अपनी बेटी पर गर्व होने का इससे बड़ा कोई पल नहीं हो सकता है, जीवन में बस यही नियम रखना है अपने माता-पिता को गर्व महसूस करवाना’। तीसरा लिखता है, ‘माता पिता के लिये सबसे बड़ा सपना यही होता है कि उनके बच्चों का भविष्य सेट हो जाए । पिता और बेटी के इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *