पति से रहता था विवाद, मां ने ढाई साल के बच्चे को बिस्किट में जहर खिलाकर मार डाला

पति से रहता था विवाद, मां ने ढाई साल के बच्चे को बिस्किट में जहर खिलाकर मार डाला
पति से रहता था विवाद, मां ने ढाई साल के बच्चे को बिस्किट में जहर खिलाकर मार डाला

पटना:

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां पर अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे को बिस्किट में जहर देकर मारने का आरोप लगा है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. बच्चे की हत्या का आरोप सास-ससुर ने अपनी बहू पर लगाया है. उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामला रामपुर हरि थाना क्षेत्र के टेंगरांहा उत्तरी टोला का है.

मां ने की ढाई साल के बच्चे की हत्या

मृतक बच्चे की पहचान टेंगरांहा उत्तर टोला के रहने वाले अखिलेश राम के ढाई साल के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है.बच्चे का पिता पंजाब में मजदूरी का काम करता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह फिलहाल पंजाब में ही है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के दो बेटे थे. उसमें ढाई साल के बेटे आर्यन कुमार को गुरुवार को बिस्किट में जहर खिला दिया. बिस्किट खाते ही बच्चे की मौत हो गई.

पति-पत्नी में रहता था विवाद

मृतक बच्चे के दादा कैलाश राम के मुताबिक, उनके बेटे अखिलेश की शादी सात साल पहले आरती कुमारी से हुई थी. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला. उसके बाद बेटे-बहू के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगा. बहू बिना बताए अपने मायके चली जाती थी. वह 15 दिन पहले भी मायके गई थी. बुधवार की शाम ही ससुराल वापस लौटी थी.गुरुवार दोपहर जब सास-ससुर मजदूरी करने घर से बाहर गए थे, तब उसने कथित तौर पर बिस्किट में जहरीला पदार्थ मिला कर अपने ढाई साल के बेटे को खिला दिया.बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. FSL की टीम और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.मामले की गंभीरता को देखते हुए तमाम साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया. उन्होंने घटनास्थल से सभी साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया.

आरोपी मां हिरासत में, जांच जारी

रामपुर हरि थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में एक बच्चे की मौत हुई है. पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. उससे गहन पूछताछ की जा रही है. परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *