सीतामढ़ी: नदी में बह रही थी शराब की खेप, पुलिस ने लगाया जाल, 1470 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार​​​

सीतामढ़ी: नदी में बह रही थी शराब की खेप, पुलिस ने लगाया जाल, 1470 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार​​​
सीतामढ़ी: नदी में बह रही थी शराब की खेप, पुलिस ने लगाया जाल, 1470 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sitamarhi News: सोनबरसा. कन्हौली थाने की पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम इटहरवा गांव के पास लखनदेई नदी की धारा में कार्रवाई करते हुए जूट की बोरी से 1470 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी शंकर सहनी के पुत्र रामाशीष सहनी के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लखनदेई नदी की पानी की धारा में जूट की बोरी के सहारे शराब बहाकर ले जा रहा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सशस्त्र बलों के सहयोग से इटहरवा गांव के समीप नदी की धारा में घेराबंदी की.

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद जूट की बोरी से 300 एमएल की 1470 बोतल नेपाली देसी सौंफी शराब बरामद की गयी.

पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया तस्कर

पुलिस के अनुसार, तस्कर नदी की धारा का इस्तेमाल शराब की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए कर रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में पुलिस ने शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बरामद नेपाली शराब को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार रामाशीष सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *