मर्डर के बाद​​​ मोहब्बत अंत: परिवार के खिलाफ शादी की, अब 17 साल के प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

मर्डर के बाद​​​ मोहब्बत अंत: परिवार के खिलाफ शादी की, अब 17 साल के प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या
Featured Image

काशीपुर (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड के काशीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है. 24 वर्षीय टेंट हाउस व्यवसायी संजीव कुमार की हत्या उनकी पत्नी और उसके 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने मिलकर की. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दोनों नाबालिग किशोरों को सुधार गृह भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

संजीव कुमार और उनकी पत्नी ने करीब पांच साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी. पुलिस के अनुसार, पत्नी का पिछले आठ महीने से पति की दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिग किशोर से अवैध संबंध चल रहा था. दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची.

16 अगस्त को एक नाबालिग का जन्मदिन था. इस बहाने दोनों किशोरों ने संजीव को कार में घुमाने के लिए बुलाया. वापसी के दौरान पीछे बैठे नाबालिग ने देसी बंदूक से संजीव के गले में गोली मार दी. संजीव ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और कार खेत में जा गिरी. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. दोनों लड़के फरार हो गए.

शुरुआत में सड़क हादसा समझा गया

शुरुआत में पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना माना. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर गोली का निशान मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया.

इसके बाद पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया और हथियार जब्त कर लिया गया. एसएसपी अजय गणपति के अनुसार, दोनों किशोरों के नाबालिग होने की पुष्टि हो चुकी है. उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि आरोपी महिला को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *