“क्या ये तुम्हारे​​​ बाप की ट्रेन है?”… ट्रेन में बिना टिकट चढ़े UP पुलिस के SI, TTE से भिड़े तो मच गया हंगामा, Video Viral​​​

“क्या ये तुम्हारे​​​ बाप की ट्रेन है?”… ट्रेन में बिना टिकट चढ़े UP पुलिस के SI, TTE से भिड़े तो मच गया हंगामा, Video Viral​​​

UP Police Viral Video: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और ट्रेन के TTE के बीच तीखी बहस का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दारोगा पर बिना टिकट ट्रेन में सफर करने और TTE से अभद्रता करने का आरोप है.

UP Police Viral Video: रेल के सफर के दौरान अक्सर नियमों और सहूलियत को लेकर खींचतान देखने को मिलती है, लेकिन जब बात पुलिस और रेलवे कर्मचारियों के आमने-सामने आने की हो, तो मामला गर्मा ही जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मामला तेजी से सुर्खियों में है, जहां उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) और ट्रेन के TTE (टैवलिंग टिकट परीक्षक) के बीच तीखी झड़प हो गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि खाकी वर्दी में सवार दारोगा जी बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहे थे और जब टीटीई ने उनसे टिकट मांगा, तो बात मर्यादा से निकलकर सीधे ‘गाली-गलौज’ और ‘तुम्हारे बाप की गाड़ी है’ जैसे बयानों तक पहुंच गई.

‘तुम्हारे बाप की गाड़ी है’… बात गाली-गलौज तक पहुंची

वायरल वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे दावे के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने TTE से कहा कि “क्या तुम्हारे बाप की गाड़ी है?” इसके बाद TTE की ओर से भी जवाब दिया गया. देखते ही देखते दोनों के बीच गाली-गलौज तक की स्थिति बन गई. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

वीडियो की पुष्टि और घटना की पूरी जानकारी का इंतजार

फिलहाल वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान, ट्रेन का नाम और घटना किस स्थान पर हुई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के आधार पर ही घटना की जानकारी सामने आई है. मामले में आधिकारिक पुष्टि या संबंधित विभाग की ओर से बयान सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *