लखनऊ के डबल​​​ मर्डर और सुसाइड केस में अब तीसरे शख्स की एंट्री… 2 दिन पहले मानस ने की थी रेकी, CDR खंगाल रही पुलिस

लखनऊ के डबल​​​ मर्डर और सुसाइड केस में अब तीसरे शख्स की एंट्री… 2 दिन पहले मानस ने की थी रेकी, CDR खंगाल रही पुलिस
लखनऊ के डबल मर्डर और सुसाइड केस में अब तीसरे शख्स की एंट्री... 2 दिन पहले मानस ने की थी रेकी, CDR खंगाल रही पुलिस

Lucknow Divya-Manas Case: गोमतीनगर ट्रिपल मर्डर-सुसाइड केस में नया मोड़. हथियार दिलाने में संदिग्ध वकील की भूमिका की जांच. 2 दिन पहले रेकी का खुलासा.

5 मुख्य बातें

अवैध हथियार जुटाने में एक स्थानीय वकील की संदिग्ध भूमिका.

पत्नी-बहन की हत्या करने वाले मानस की कोई क्राइम हिस्ट्री नहीं.

मानस और संदिग्ध वकील के बीच हुई बातचीत के रिकॉर्ड की जांच.

बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या से दो दिन पहले ही मानस ने कर ली थी रेकी.

पुलिस जल्द ही वकील को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में हुए दिल नहला देने वाले डबल मर्डर और सुसाइड कांड की जांच में पुलिस के हाथ बड़ा और चौंकाने वाला इनपुट लगा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। SBI अधिकारी मानस वाजपेयी द्वारा अपनी बैंक मैनेजर पत्नी दिव्या और अस्वस्थ बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या के बाद खुदकुशी करने के मामले में अब एक स्थानीय वकील का कनेक्शन सामने आया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मानस वाजपेयी का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं था. ऐसे में इतने कम समय में दो पिस्टल और एक तमंचा (कुल तीन अवैध हथियार) जुटाने की बात ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. पुलिस को शक है कि हथियार सप्लायर से मानस का संपर्क कराने और ये तीनों अवैध हथियार जुटाने में एक वकील ने मदद की थी. पुलिस मानस और संदिग्ध वकील के बीच हुई बातचीत की CDR और व्हाट्सएप चैट के डिजिटल साक्ष्य खंगाल रही है. जल्द ही वकील को पूछताछ के लिए समन किया जाएगा.

हत्या से 2 दिन पहले की थी रेकी

जांच में यह भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मानस ने वारदात से ठीक दो दिन पहले ही आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक शाखा के आसपास अपनी पत्नी दिव्या की रेकी की थी. वह हर हाल में पत्नी को खत्म करने की साजिश रच चुका था.

उल्लेखनीय है कि 10 महीने से मायके में रह रही दिव्या ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. 18 अगस्त को कोर्ट में दिव्या के साथ रहने से इनकार करने के बाद अकेलेपन से टूटे मानस ने खौफनाक चक्रव्यूह रचा. उसने गुरुवार को पहले पत्नी को बैंक के बाहर गोलियों से भूना, फिर हुसड़िया स्थित घर पहुंचकर बीमार बहन तूलिका की हत्या की और अंत में खुद को भी उड़ा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *