EPFO Alert: UAN पोर्टल पर तुरंत अपडेट करें प्रोफाइल फोटो, वर्ना फंस जाएगा PF का पैसा और ईनॉमिनेशन

EPFO Alert: UAN पोर्टल पर तुरंत अपडेट करें प्रोफाइल फोटो, वर्ना फंस जाएगा PF का पैसा और ईनॉमिनेशन

EPFO मेंबर्स को eनॉमिनेशन पूरा करने और ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट को आसान बनाने के लिए यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर अपनी हाल की प्रोफाइल फोटो अपलोड करनी होगी. प्रोफाइल फोटो किसी व्यक्ति के डिजिटल रिकॉर्ड का हिस्सा होती है और ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है.

EPFO Alert: UAN पोर्टल पर तुरंत अपडेट करें प्रोफाइल फोटो, वर्ना फंस जाएगा PF का पैसा और ईनॉमिनेशन

हालांकि सभी EPFO ​​ट्रांजैक्शन के लिए प्रोफाइल फोटो अपलोड करना जरूरी नहीं है, लेकिन जिन लोगों ने अपनी फोटो अपलोड या अपडेट नहीं की है, उन्हें eनॉमिनेशन पूरा करने या कुछ दूसरी ऑनलाइन EPFO ​​सर्विसेज का फायदा उठाने में मुश्किल हो सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ईपीएफओ की ओर से किस तरह का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रोफाइल फोटो अपडेट करना क्यों जरूरी है?

  1. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, EPFO ​​ने मेंबर्स को सलाह दी है कि वे eनॉमिनेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए अपनी प्रोफाइल पर हाल की पासपोर्टसाइज फ़ोटो अपलोड करें.
  2. एक सही नॉमिनेशन यह पक्का करने में मदद करता है कि डिपॉजिट EPF बैलेंस, साथ ही एम्प्लॉईज पेंशन स्कीम और एम्प्लॉईज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस के तहत मिलने वाले फायदे, सही लाभार्थी को आसानी से ट्रांसफर हो जाएं.
  3. अगर अकाउंट होल्डर नॉमिनी नहीं चुनता है, तो पैसे का क्लेम करते समय उनके परिवार के मेंबर्स को देरी का सामना करना पड़ सकता है और ज्यादा पेपर वर्क की ज़रूरत पड़ सकती है. EPF eनॉमिनेशन को मान्य बनाने के लिए, मेंबर्स को eसाइन प्रोसेस भी पूरा करना होगा.
  4. इसके अलावा, सही पर्सनल जानकारी के साथ अपडेटेड प्रोफाइल बनाए रखने से यह पक्का होता है कि मेंबर बिना किसी रुकावट के अलगअलग ऑनलाइन EPFO ​​सर्विोज का इस्तेमाल कर सकें.

कैसे अपडेट करें प्रोफाइल फोटो?

अगर आपके ईपीएफ अकाउंट में आपकी लेटेस्ट फोटो अपलोड नहीं है, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपनी प्रोफाइल फोटो अपडेट कर सकते हैं:

  1. EPFO ​​यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं और अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर , पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
  2. डैशबोर्ड पर जाएं और फिर ‘प्रोफाइल’ या ‘व्यू’ सेक्शन पर क्लिक करें .
  3. अपनी प्रोफाइल फोटो अपलोड या अपडेट करने का ऑप्शन चुनें.
  4. अपनी हाल की पासपोर्टसाइज फोटो अपलोड करें और बदलावों को सेव करें.
  5. eनॉमिनेशन या PF के लिए ऑनलाइन क्लेम फाइल करने से पहले यह पक्का कर लें कि अपडेटेड फोटो आपकी प्रोफाइल पर सही ढंग से दिख रही है.

EPF नॉमिनेशन: कौन योग्य है और कौन नहीं?

हर कोई आपके EPF फंड के लिए नॉमिनी चुने जाने के योग्य नहीं होता है. EPFO ​​ने कुछ खास लोगों के बारे में बताया है जिन्हें नॉमिनी के तौर पर चुना जा सकता है. इनमें ये शामिल हैं:

  1. पुरुष सब्सक्राइबर्स के लिए, योग्य नॉमिनी में पत्नी, बच्चे , आश्रित मातापिता, और बेटे की विधवा व उसके बच्चे शामिल हैं.
  2. महिला सब्सक्राइबर्स के लिए, योग्य नॉमिनी में पति, बच्चे , आश्रित मातापिता, पति के आश्रित मातापिता और बेटे की विधवा व उसके बच्चे शामिल हैं.
  3. शादीशुदा सब्सक्राइबर्स को अपने जीवनसाथी का नाम जोड़ना जरूरी है, भले ही वे PF के तहत उन्हें नॉमिनी न बनाना चाहें.
  4. पेंशन फंड के लिए जीवनसाथी और बच्चों को परिवार माना जाता है. इसलिए, उनके नाम परिवार की सूची में जोड़े जाने चाहिए.
  5. एक बार जब आप अपना EPF नॉमिनी चुन लेते हैं, तो आपको उस परिवार के मेंबर की आधार कॉपी और एक फोटो जमा करनी होगी.

और किन बातों का ध्यान रखें?

अपने हालिया प्रोफाइल फ़ोटो को अपलोड करना EPFO ​​अकाउंट को अपडेट रखने का सिर्फ एक हिस्सा है. इसके अलावा, मेंबर्स को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका आधार, PAN, बैंक अकाउंट की जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस EPFO ​​पोर्टल पर सही ढंग से लिंक और वेरिफाई हों.

इन जानकारियों को अपडेट रखने से मेंबर्स को रिटायरमेंट फंड बॉडी की डिजिटल सर्विसेज जैसे ईनॉमिनेशन, ऑनलाइन PF विड्रॉल और पेंशन से जुड़ी सेवाओं का आसानी से लाभ उठाने में मदद मिलती है और क्लेम प्रोसेस तेजी से होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *